प्रयागराज में बड़ा हादसा : गंगा नदी में नहाते समय डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिजनों में कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के नवाबगंज थाना क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी में नहाते समय दो सगे भाई डूब गए। यह घटना डांडी कछार में आज सुबह करीब 11 बजे हुई। सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। डांडी निवासी अलताफ उद्दीन के पुत्र मोहम्मद कैफ (20) और मोहम्मद काश (25) अपने दोस्तों के साथ गांव के पास कछार में गंगा में नहाने गए थे। 

बताया जा रहा है कि नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। जब तक उन्हें बचाया जा पाता, वे गंगा के गहरे पानी में समा गए। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और डूबे हुए भाइयों की तलाश शुरू की। खबर फैलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 

डांडी चौकी प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह और कांस्टेबल हर्षित कुमार भी गोताखोरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नवाबगंज थाना प्रभारी पंकज अवस्थी ने बताया कि गोताखोरों की मदद से दोनों मृतकों के शव गंगा नदी से बाहर निकाल लिए गए हैं। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीएम योगी के हाथों चेक पाकर भावुक हुए अनुदेशक, बोले- वर्षों बाद सरकार ने दिया सम्मान, अब 17 हजार मानदेय से मिलेगी राहत
'ऑपरेशन-4' : दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने तैयार किया डेरी 'मास्टर प्लान', स्वदेशी गाय पालन पर 50 फीसदी तक सब्सिडी
अनुदेशक सम्मान समारोह : मंत्री सतीश शर्मा बोले- योगी सरकार में बेसिक शिक्षा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन...
हाईकोर्ट के आदेश पर लखनऊ में चला बुलडोजर, 240 वकीलों के चैंबर ध्वस्त, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की
प्रयागराज : मड़ौका में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी