UP: गर्मी बढ़ने से बढ़ा ठंडे पेय पदार्थों का कारोबार, बारिश से लगा था झटका

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

रामपुर, अमृत विचार। गर्मी बढ़ने से ठंडे पेय पदार्थो का कारोबार बढ़ गया है। गर्मी से बचने को लोग बेल का शर्बत पी रहे हैं। इसके अलावा गर्मी में गन्ने की जूस और लस्सी की मांग बढ़ी है। पारा 40 डिग्री तक पहुंचने से लोगों का जीना मुहाल हो गया। घरों और दुकानों में लगे सीलिंग फेन गरम हवा दे रहे हैं।

दिन निकलते ही आसमान से सूरज तपिश बरसाता रहा, सुबह 10 बजे से सूरज की तपिश से लोग बेचैन रहे, गर्म हवा चलना शुरू हो गईं। मौसम वैज्ञानिक 11 और 13 मई को आंधी बारिश से कारोबार को कुछ झटका लगा था। रविवार की दोपहर तापमान 40 डिग्री सेल्यिस तक पहुंच गया। जबकि, आर्द्रता 27 प्रतिशत रह गई। घर और दफ्तर से बाहर निकलते ही गर्म हवा के थपेड़े मुहं पर लगने लगे। दिनों-दिन गर्मी बढ़ती जा रही है और पूरा दिन सूर्य देव आग बरसा रहे हैं। 

बारिश के कारण पिछले चार-पांच दिन से मौसम की तल्खी कम हो गई थी लेकिन, रविवार को चिलचिलाती धूप और गरम हवा के कारण ठंडे पेय पदार्थो का कारोबार बढ़ गया है लोगों ने गन्ने का जूस, बेल का शर्बत और लस्सी पीकर गला तर किया। 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा से राहगीरों को दिक्कत हुई। लोगों सिर पर अंगोछा डालकर घरों से बाहर निकले।

हाल-ए-मौसम
अधिकतम तापमान- 40 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 27 डिग्री सेल्सियस
आद्रता- 27 प्रतिशत
वायु वेग- 19 किमी. प्रति घंटा

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

बिना हेलमेट चलाई मोटरबाइक ... फिर खुद चालान काटने की अपील , देवरिया के भाजपा विधायक ने पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की
मिशन 2027: आगामी चुनाव की रणनीति पर केंद्रित होगी राहुल गाँधी की यूपी की यात्रा, केरलम के बाद रायबरेली और अमेठी में कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा 
वाराणसी के काल भैरव में श्रद्धालुओं से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज; गुजरात निवासी से बदसुलूकी पर जांच के आदेश
Bareilly: कम-पढ़े लिखे बॉयफ्रेंड को पसंद नहीं था नीतू किसी और से बात करे
UP Political News: मंत्रियों को 8वें दिन विभाग आवंटित, भूपेंद्र चौधरी को MSME तो मनोज पांडेय को खाद्य एवं रसद मंत्रालय