Bareilly: सूर्यदेव की तेजी से तपने लगा तन...पारा 40 होगा तो और बढ़ेगी  तपन

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। हर दिन सूरज की तपिश बढ़ने से सूरज की तपिश से तापमान और चढ़ रहा है। जो इसी सप्ताह 20 मई को 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो जाएगा। मौसम की तल्खी से न दिन को चैन और न रात को सकून मिल रहा है।

मई की शुरुआत में तापमान बढ़ने पर बीच बीच में मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने से कभी आंधी-बारिश आई तो कभी छिटपुट बारिश ने सूरज की गर्मी पर ब्रेक लगाया। बीच में कुछ दिन मौसम खुशगवार रहा। लेकिन अब सूरज का सितम बढ़ रहा है। हर दिन तेज चिलचिलाती धूप और गर्मी लोगों का पसीना निकाल रही है। सोमवार को भी सुबह से ही गर्मी से लोग बेचैन हुए। दोपहर में सूरज की किरणें मानों झुलसाने पर आमादा रहीं। दोपहर में दो बजे तक गर्मी चरम पर पहुंचा। 

अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंखा, कूलर बेमतलब साबित होने से एयर कंडीशनर की विकल्प रह गया। दोपहर में भीषण गर्मी से लोगों के हलक सूख गए। राहत के लिए खीरा, तरबूज का सेवन करने के साथ ही लोगों ने गन्ने का जूस, शिकंजी, कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन किया। 20 मई को तापमान बढ़कर 40 डिग्री के पार होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। 

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जिलाधिकारी के निर्देश पर जनसामान्य से भीषण गर्मी में सावधानी बरतने और तहसीलों और नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों से सार्वजनिक स्थानों पर शेड आदि का इंतजाम कराने के साथ ही स्वच्छ पेयजल के लिए प्याऊ और वाटर कूलर आदि लगवाने के लिए कहा है। वहीं भीषण गर्मी में दोपहर में जाम में स्कूली वाहनों व बच्चों को फंसने पर जोखिम से बचने के लिए जिलाधिकारी ने सिविल लाइंस और कांठ रोड के स्कूलों के खुलने बंद होने के समय में 15-30 मिनट का अंतर रखने का आदेश कर हर स्कूल की अलग अलग टाइमिंग जारी कर दी है।

23 मई तक का अनुमानित तापमान
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
19 मई 39 डिग्री सेल्सियस 28 डिग्री सेल्सियस
20 मई 40 डिग्री सेल्सियस 28 डिग्री सेल्सियस
21 मई. 40 डिग्री सेल्सियस 29 डिग्री सेल्सियस
22 मई 40 डिग्री सेल्सियस 29 डिग्री सेल्सियस
23 मई 41 डिग्री सेल्सियस 29 डिग्री सेल्सियस

संबंधित समाचार