Bareilly News: कलेक्ट्रेट में गश खाकर गिरा फरियादी, नहीं आई Ambulance तो जिलाधिकारी ने पहुंचाया अस्पताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी है। अधिकारियों की चौखट पर आने वाले फरियादी भी परेशान हैं। शनिवार कलेक्ट्रेट परिसर में एक फरियादी गर्मी की वजह से गश खाकर गिर पड़ा। लोग उसको संभालने के लिए दौड़े और मौके पर भीड़ जमा हो गई। जिलाधिकारी अविनाश सिंह को इस बात का पता चला तो वह भी आए। लोग एंबुलेंस को फोन करने लगे। मगर एंबुलेंस नहीं आई। लिहाजा डीएम ने फौरी तौर से अपने सरकारी वाहन में बैठाकर युवक को अस्पताल लेकर गए। 

DM2

भोजीपुरा का रहने वाला है युवक
दरअसल भोजीपुरा का रहने वाले अजय कश्यप अपनी किसी समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। भीषण गर्मी के बावजूद वह अपना काम कराने के लिए कार्यालय में डटे रहे। मगर ज्यादा देर तक सूरज की तपिश नहीं झेल पाए। उमस की वजह से उनकी तबियत बिगड़ी और गश खाकर गिर पड़े। 

DM3

डीएम ने दिखाई इंसानियत
युवक को अचेत होता देख वहां मौजूद लोग एंलबुलेंस को फोन लगाने लगे। मगर एंबुलेंस समय से नहीं पहुंची। इतनी देर में डीएम अविनाश सिंह अभी आ गए। उन्हें पूरी बात पता चली तो डीएम ने मानवीयता का परिचय दिया। उन्होंने तुरंत ड्राइवर को अपनी सरकारी गाड़ी निकालने का निर्देश दिया। युवक को गाड़ी में बैठाया और खुद भी साथ में बैठकर अस्पताल की तरफ चल दिए।

DM 1

लोग कर रहे डीएम की तारीफ
डीएम का यह मानवीय चेहरा देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। अस्पताल पहुंचने पर युवक को तुरंत इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। युवक की पहचान भोजीपुरा निवासी अजय कश्यप के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि युवक की हालत अब खतरे से बाहर है। इस दौरान सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह, सीएमएस डॉ. रमेश दीक्षित और एसीएमओ डॉ. अमित समेत अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।

संबंधित समाचार