अयोध्या: आंदोलन में शामिल होने के लिए किसानों का जत्था रवाना
अयोध्या, अमृत विचार। केंद्र सरकार की ओर से कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में शिरकत करने के लिए शनिवार को जनपद से भी किसानों का जत्था रवाना हुआ। इस जत्थे में अयोध्या,बस्ती,संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर के किसान शामिल है। इसके पूर्व जनपद से दो बार किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हो …
अयोध्या, अमृत विचार। केंद्र सरकार की ओर से कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में शिरकत करने के लिए शनिवार को जनपद से भी किसानों का जत्था रवाना हुआ। इस जत्थे में अयोध्या,बस्ती,संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर के किसान शामिल है।
इसके पूर्व जनपद से दो बार किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हो चुका है। शनिवार को सोहावल से जनपद समेत पड़ोसी जनपद बस्ती के साथ संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के किसानों का जत्था किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए रवाना हुए।
किसान यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी फ़रीद अहमद ने तीसरा जत्था राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में दिल्ली के लिए रवाना किया। इसमें मंडल अध्यक्ष बस्ती सुभाष चंद्र, मंडल उपाध्यक्ष बस्ती दीवान चंद पटेल, जिला अध्यक्ष बस्ती जय राम चौधरी, जिला अध्यक्ष संत कबीर नगर जनार्दन मिश्रा, जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ नगर प्रदीप पांडे, जिला उपाध्यक्ष बंधु चौधरी, डॉ आर पी चौधरी, मीडिया प्रभारी मनोज वर्मा, जिला सचिव राजेंद्र चौधरी बस्ती , रामदास, हृदय राम यादव दशरथ सिंह जिला सचिव फैजाबाद शिवपूजन यादव, निसार मेहंदी मंडल उपाध्यक्ष फैजाबाद आदि शामिल हैं। यह जत्था आंदोलन सफल होने के बाद ही वापस गृह जनपद आएगा।
