बरेली: ‘विद्यादान’ से डिजिटल पढ़ाई करेंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे
अमृत विचार, बरेली। परिषदीय स्कूलों के शिक्षक विद्यादान से कक्षा आठ तक के बच्चों को डिजिटल पढ़ाई मुहैया कराएंगे। इसके लिए शासन से आदेश जारी हो चुके है। जिले के शिक्षकों को अंग्रेजी विषय पर बिल्कुल आसान भाषा में बच्चों को समझाते हुए वीडियो तैयार करके डायट को भेजना होगा। वहां चयनित वीडियो को दीक्षा …
अमृत विचार, बरेली। परिषदीय स्कूलों के शिक्षक विद्यादान से कक्षा आठ तक के बच्चों को डिजिटल पढ़ाई मुहैया कराएंगे। इसके लिए शासन से आदेश जारी हो चुके है। जिले के शिक्षकों को अंग्रेजी विषय पर बिल्कुल आसान भाषा में बच्चों को समझाते हुए वीडियो तैयार करके डायट को भेजना होगा। वहां चयनित वीडियो को दीक्षा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा जिससे देशभर के बच्चों को ऑनलाइन वीडियो के माध्यम से पढ़ाया जा सके।
डायट प्रचार्या डॉ. शशि देवी शर्मा ने बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को एक-एक विषय पर वीडियो तैयार करने को कहा है। इसकी जिम्मेदारी जिले के सभी डायट के लिए सौंपी गई है। एससीईआरटी ने इस पूरे कार्यक्रम का नाम ‘विद्यादान’ रखा है।
बरेली डायट को कक्षा सात की अंग्रेजी विषय की वीडियो बनाने की जिम्मेदारी मिली है। इसमें शिक्षकों के लिए अंग्रेजी की किताब रेनवो के पहले अध्याय से नौवें अध्याय तक चार-चार वीडियो बनाकर देने हैं। ये सभी वीडियो डायट की ई-मेल पर भेजने हैं। कोई भी शिक्षक वीडियो भेज सकता है।
सभी वीडियो की जांच डायट का एक पैनल करेगा। सबसे बेहतर वीडियो को राज्य स्तर पर एससीईआरटी के पास भेजा जाएगा। वहां से चयनित वीडियो को दीक्षा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। जहां से पूरे देश के बच्चे उन वीडियो के माध्यम से डिजिटल तरीके से पढ़ाई करेंगे। 15 जनवरी, 2021 तक वीडियो शासन को भेजना होगा। इसके बाद 16 जनवरी को दीक्षा पोर्टल की टीम विशेषज्ञों के साथ एक मीटिंग कर वीडियो को पोर्टल पर अपलोड करेगी।
