Uttrakhand : अकीदत के साथ मनाया ईद-उल-अजहा का पर्व

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

ईदगाह व विभिन्न मस्जिदों में अदा की गई नमाज

सितारगंज, अमृत विचार। ईदगाह में बृहस्पतिवार को जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद मुकीम रजा कादरी ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई। इसके अलावा रम्पुरा मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, मदीना मस्जिद, गौसिया मस्जिद, बाईपास कालोनी, उस्मानी मस्जिद, बलीनगर मस्जिद के साथ ही पंडरी, गोरीखेड़ा, नकुलिया, चीकाघाट, नयागांव, सिसैया, कठंगरी, नकपुरा, बिथा अकबर व नानकमत्ता के डियूढ़ी खेमपुर आदि गांवों की मस्जिदों में नमाज अदा की गई।

सुरक्षा की दृष्टि से ईदगाह, नगर व गांवों की सभी मस्जिदों पर कोतवाल सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। सीओ बीएस धोनी ने नमाज के दौरान ईदगाह व मस्जिद के आसपास गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पूर्व विधायक नारायण पाल ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। इस मौके पर जिलानी अंसारी, हाजी शमशुलहक मलिक, रिफाकत खान, सरदार हसन, सरफराज अहमद राजू, मो. रईस, मो. आरिफ, बिलाल रजा, बसी वारसी, आकाश अंसारी, डॉ.शकील अहमद, फरीद रंगरेज, शमी खान, जानेआलम, असलम अंसारी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार