Bareilly News: एक देश एक पॉलिसी ही उद्योग-कारोबार जगत के 'मन की बात'

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी के सामने बरेली के व्यापार एवं उद्योग जगत के मन की बात भी सुनने को मिली। नए उद्योगों की मंजूरी एवं कारोबार से जुड़ी दिक्कतों के समाधान के लिए राज्य में पूरी तरह गुजरात मॉडल अपनाए जाने की मांग उठी। उद्योग एवं कारोबारी जगत के चेहरों ने एक सुर में कहा कि आर्थिक विकास के लिए एक देश एक पॉलिसी की जरूरत है। किसी भी फाइल की मंजूरी को एक महीने की समय सीमा तय की जानी चाहिए और इसमें अड़चन पैदा करने वालों के खिलाफ खिलाफ एक्शन होना चाहिए।

जानिए क्या बोले डॉ. केशव अग्रवाल
बीएल एग्रो में आयोजित संवाद में मौजूद बरेली के प्रमुख उद्योगपति एवं कारोबारियों ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार हम सबकी सहूलियत के लिए प्रभावी कदम उठा रही है, लेकिन लाल फीताशाही के बैरियर अब भी आड़़े आते हैं। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति एवं सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व अध्यक्ष डॉ. केशव अग्रवाल ने कहा कि उद्योग-कारोबार से जुड़े काम पूरे करने के लिए सम्बंधित विभाग से समयबद्धता काम करेंगे तो व्यर्थ के अवरोध भी पैदा नहीं होंगे। उद्योगों की मंजूरी को लेकर ''गुजरात मॉडल'' की पारदर्शिता, सिंगल-क्लियरेंस सिस्टम और निवेशक-अनुकूल नीतियां बड़ी नजीर मानी जाती हैं। यूपी सरकार भी इस दिशा में तेजीज काम कर रही है। मॉनीटरिंग सिस्टम जितना मजबूत होगा, उद्योग-कारोबार को उतनी ही ज्यादा सहूलियत होगी।

डॉ. अशोक अग्रवाल ने सौंपा ज्ञापन नोट
आईआईए के पूर्व अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने खुले मंच से कहा कि सरकार व्यापारी हितों में लगातार अच्छे कदम उठा रही है, लेकिन कुछ अफसर अपने निजी टार्गेट बनाकर चलते हैं। सरकार ने कई गलत कानून खत्म किए हैं। हम सबके हित में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। जरूरत बस जमीनी सच्चाई पर नजर रखने और सिस्टम पर नियंत्रण की है। एक देश एक पॉलिसी बनेगी तो उद्योग-कारोबार को सामने आने वाली परेशानियों से हमेशा के लिए निजात मिलेगी। बीएल एग्रो चेयरमैन डॉ. अशोक अग्रवाल ने चेयरमैन सिंघी को उद्योग-व्यापार के सम्बंध में ज्ञापन नोट भी सौंपा। 

बीएल कामधेनु फार्म देखने पहुंचे सुनील सिंघी
संवाद कार्यक्रम के बाद व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी बीएल कामधेनु फॉर्म पहुंचे और देसी गायों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित सेंटर का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि यह सेंटर पशुधन के विकास ग्रामीण अंचल में पशुपालकों की प्रगति में सहायक बनेगा। बीएल एग्रो चेयरमैन डॉ. घनश्याम खंडेलवाल और एमडी आशीष खंडेलवाल ने उनका स्वागत कर फॉर्म संबंधी जानकारी दी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पुलिस भर्ती परीक्षा: शाहजहांपुर में पहली पाली में 991 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, सख्त चेकिंग के बाद मिला प्रवेश
Pepsi Sharma Death : हमेशा के लिए खामोश हो गई पेप्सी शर्मा की आवाज, 38 साल की उम्र में निधन, हरियाणवी इंडस्ट्री में शोक की लहर
UP Police Constable Exam 2026 : परीक्षा के पहले दिन 16 लाख प्रवेश पत्र डाउनलोड, सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर एंट्री
Stock Market Today : शेयर मार्केट में सोमवार को भारी गिरावट, लाल निशान में आए सेंसेक्स-निफ्टी, जानिए आज के बाजार का हाल
अब CUET UG से LU में बीफार्मा का प्रवेश, अंकों के आधार पर मिलेगा एडमिशन; नए नियम इसी सत्र से लागू