Stock Market Today : अमेरिकी ईरान वार्ता को लेकर शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स, निफ्टी में भारी गिरावट; मुनाफावसूली के चलते इन सेक्टर को नुकसान

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। अमेरिकी-ईरान वार्ता को लेकर अनिश्चितता, कच्चे तेल की कीमतों में ताजा उछाल और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 699.74 अंक लुढ़ककर 73,959.48 अंक पर जबकि निफ्टी 177.40 अंक फिसलकर 23,302.50 अंक पर पहुंच गया। 

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, आईटीसी और इटर्नल के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। आईटी कंपनियों के शेयर में पिछले कुछ सत्र की तेजी के बाद मुनाफावसूली के कारण तेज गिरावट देखी गई। वहीं, मारुति, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स और भारती एयरटेल के शेयर बढ़त में रहे। 

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहे जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 96.85 डॉलर प्रति बैरल रहा। 

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 8,362.92 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स मंगलवार को 382.50 अंक और निफ्टी 100.95 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था। 

Stock Market Today : शेयर बाजार की नाराजगी से 74,000 अंक से नीचे उतरा सेंसेक्स, इन सेक्टरों में रहा दबाव; जानिए निफ्टी का हाल  
ये भी पढ़ें  : 

संबंधित समाचार