पीएम मोदी से मिले नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी के प्रमुख रवि लामिछाने, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल को भारत का प्राथमिकता वाला साझेदार बताते हुए कहा कि नयी दिल्ली देश की नयी सरकार के साथ सहयोग करने के लिए उत्सुक है। 

Untitled design (21)

प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि लामिछाने से मुलाकात करके उन्हें प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा, ''मैं साझा और समृद्ध भविष्य के लिए मिलकर काम करने की उनकी इच्छा का स्वागत करता हूं और उससे पूरी तरह सहमत हूं।

नेपाल हमारी 'पड़ोसी पहले' नीति के तहत एक प्राथमिकता वाला साझेदार है और हम दोनों देशों के बीच विशेष और बहुआयामी संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए नयी सरकार के साथ सहयोग करने के लिए तत्पर हैं।'' 

लामिछाने के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन के निमंत्रण पर भारत की यात्रा पर है। यह प्रतिनिधिमंडल सोमवार दोपहर नयी दिल्ली पहुंचा था। 

ये भी पढ़ें  : 
Delhi Restaurant Fire : मालवीय नगर के रेस्तरां में लगी आग, 21 की मौत, हादसे पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता

संबंधित समाचार