मुरादाबाद: गैंगस्टर भाइयों की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क, दर्ज हैं 15 मामले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। शातिर अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत डिलारी पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी भाइयों की संपत्ति कुर्क कर ली है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों भाइयों की चल-अचल करीब एक करोड़ की संपति कुर्क कर ली है। दोनों आरोपी भाइयों पर विभिन्न थानों में हत्या, धोखाधड़ी, दुष्कर्म और जानलेवा …

मुरादाबाद,अमृत विचार। शातिर अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत डिलारी पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी भाइयों की संपत्ति कुर्क कर ली है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों भाइयों की चल-अचल करीब एक करोड़ की संपति कुर्क कर ली है। दोनों आरोपी भाइयों पर विभिन्न थानों में हत्या, धोखाधड़ी, दुष्कर्म और जानलेवा हमला समेत करीब 15 गंभीर मामलों में रिपोर्ट दर्ज है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

शातिर और फरार चल रहे अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए शासन स्तर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। खासतौर पर फरार अपराधियों के की संपति कुर्क की जा रही है। इसके लिए शासन की प्राथमिकता है कि कोर्ट में इन मामलों की प्रभावी पैरवी की जाए। क्योंकि पुलिस द्वारा कोर्ट में प्रभावी पैरवी न होने के कारण तमाम शातिर अपराधी कड़ी सजा से बच जाते हैं।

इसी के तहत डिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम सलेम सराय निवासी दिलशाद और इरशाद पर कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार दोनों भाइयों पर विभिन्न थानों में 15 मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या, जान लेवा हमले के प्रयास, धोखाधड़ी, दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने समेत तमाम गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। डिलारी थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ अक्टूबर को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी, इसके बाद दोनों कोक 12 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। डिलारी एसओ सतराज सिंह के अनुसार दोनों ने कानून को ताक पर रखकर तमाम तरह की चल-अचल संपति खरीदी थी। जिसको कुर्क करने के लिए पुलिस ने कोर्ट में दोनों भाइयों की संपति कुर्क करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।

कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने दोनों भाइयों की करीब एक करोड़ की चल-अचल संपति कुर्क कर ली है। एसओ के अनुसार दिलशाद के दो प्लाट जिनकी कीमत करीब चालीस लाख रुपए है, उनको कुर्क कर कब्जे में ले लिया गया है। जबकि उसकी 9.79 लाख रुपये की स्कार्पियो भी कुर्क की गई है। इसके अलावा उसके भाई इरशाद का 52 लाख 97 हजार 640 रुपये कीमत का आठ कमरों का मकान और 57 हजार रुपये की बाइक कुर्क की गई है। दोनों भाइयों की कुल एक करोड़ तीन लाख 32 हजार 774 रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है।

संबंधित समाचार