ललितपुर में चौंकाने वाली घटना : युवती को गोलगप्पे खिलाना चाट विक्रेता को पड़ा भारी, युवक ने चाकू से हमला

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आजादपुरा इलाके में एक मामूली बात को लेकर चाट विक्रेता पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपी युवक ने चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करते हुए विक्रेता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

रास्ते मेंअचानक बोला जानलेवा हमाल

पीड़ित राहुल (अरविंद चाट वाले) ने बताया कि उसने कुछ देर पहले एक युवती को अपने ठेले पर गोलगप्पे खिलाए थे। रात को जब वह अपना ठेला लेकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में एक युवक ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। राहुल के अनुसार, उसे यह भी पता नहीं था कि उस युवती का आरोपी से क्या संबंध है, फिर भी उसे निशाना बनाया गया।

पीड़ित ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती 

पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घायल राहुल को तुरंत ललितपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर और कंधे पर गहरी चोटें आई हैं, हालांकि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में तेजी से छानबीन कर रही है और मामले की जांच जारी है।

संबंधित समाचार