Sitapur News : पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Deepak Mishra
On

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में अटरिया थाना क्षेत्र के अकबरपुर मोड़ के पास बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में अटरिया थाना क्षेत्र के अकबरपुर मोड़ के पास बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

क्या बोले पुलिस अधीक्षक

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि अटरिया थाना पुलिस बंदरिया बाजार मार्ग पर अकबरपुर मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी सतीश उर्फ छोटू निवासी ग्राम रमपुरवा मजरा नीलगांव को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा और पीछा किए जाने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। 

आरोपी के पैर में लगी गोली

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस तथा 300 रुपये नकद बरामद किए हैं। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

संबंधित समाचार