Moradabad News: टांडा-बाजपुर मार्ग पर बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

हादसे में घायल दो की हालत गंभीर, तीनों युवक एक बाइक पर जा रहे थे काम पर 

टांडा-बाजपुर मार्ग पर बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर काम पर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक निजी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

भगतपुर, अमृत विचार। टांडा-बाजपुर मार्ग पर बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर काम पर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही एक निजी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

दोस्तों संग निकला था सोनू
जानकारी के अनुसार, मुंढापांडे थाना क्षेत्र के रामपुर भीला गांव निवासी सोनू (20) अपने दोस्त हुसैन और रहीम के साथ बुधवार सुबह बाइक से टांडा रामपुर जा रहे थे। सिरसवां हरचंद गांव के मोड़ के पास पहुंचने पर उनकी बाइक में सामने से आ रही निजी बस ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को किया निजी अस्पताल रेफर
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा रामपुर भिजवाया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। वहीं हुसैन और रहीम का इलाज जारी है।

हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त
हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक के परिजनों ने बस चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि तीनों युवक लकड़ी के फर्नीचर पर पॉलिश का काम करते थे और बुधवार को भी काम के सिलसिले में टांडा जा रहे थे।

 

संबंधित समाचार