Barabanki News : गड्ढे के ऊपर था रेड कार्पेट, गिरने से टूटा एसीएमओ का हाथ
कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात डॉ. गुप्ता सेफ हाउस के निकट बने रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान रेड कारपेट के नीचे मौजूद गड्ढा दिखाई न देने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर गए। हादसे में उनके हाथ में काफी चोट आई।
बाराबंकी, अमृत विचार। राजकीय संप्रेक्षण गृह में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एल.बी. गुप्ता हादसे का शिकार हो गए। कार्यक्रम स्थल के पास मार्ग पर रेड कार्पेट के नीचे छिपे गड्ढे में पैर फंसने से वह गिर पड़े, जिससे उनके हाथ में फ्रैक्चर हो गया।
बताया गया कि कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात डॉ. गुप्ता सेफ हाउस के निकट बने रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान रेड कारपेट के नीचे मौजूद गड्ढा दिखाई न देने के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर गए। हादसे में उनके हाथ में काफी चोट आई।
घटना के बाद उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक्स-रे जांच में हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने उनका उपचार कर हाथ में प्लास्टर चढ़ाया। जानकारी के अनुसार मार्ग पर मौजूद गड्ढे को समतल करने के बजाय उसके ऊपर रेड कारपेट बिछा दी गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।
