Bareilly News: दिल्ली अग्निकांड के बाद खंगाले होटल, कोचिंग सेंटर, सात दिन चलेगा चेकिंग अभियान

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने पुलिस बल और विभागीय टीम के साथ की होटलों की जांच

दिल्ली में एक होटल में भीषण आग की घटना के बाद शहर के होटलों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार विभिन्न होटलों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की पड़ताल कर रही हैं। यह अभियान सात दिनों तक चलाया जाएगा।

बरेली, अमृत विचार। दिल्ली में एक होटल में भीषण आग की घटना के बाद शहर के होटलों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार विभिन्न होटलों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की पड़ताल कर रही हैं। यह अभियान सात दिनों तक चलाया जाएगा।

सीएफओ ने की जांच
गुरुवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने पुलिस बल और विभागीय टीम के साथ स्टेशन रोड पर होटलों की जांच की। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों की कार्यक्षमता, आपातकालीन निकास मार्ग, फायर अलार्म सिस्टम और अन्य सुरक्षा इंतजामों को परखा गया। 

जांची गई फायर सिस्टम की क्षमता
टीम ने सबसे पहले होटल स्वर्ण टॉवर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने वहां मौजूद फायर फाइटिंग सिस्टम की कार्यक्षमता जांची। सीएफओ ने स्वयं पानी के प्रेशर की जांच की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने होटल स्वर्ण टावर, डी ग्रांड, श्री भास्कर, ईस्ट लाइट, मन्दाकिनी, मायनार और होटल पंचम का निरीक्षण किया।

आपातकाल स्थिति के लिए करेंगे प्रशिक्षित
सीएफओ मनु शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केवल कमियों की पहचान करना नहीं, बल्कि होटल कर्मचारियों को आपात स्थिति में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए प्रशिक्षित करना भी है। होटलों के साथ साथ कोचिंग सेंटरों को भी चेक किया। यह अभियान सात दिनों तक लगातार चलाया जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

दिल्ली होटल अग्निकांड : अग्रवाल फैमिली का गुरुग्राम में एक साथ अंतिम संस्कार, रिश्तेदारों ने दी मुखाग्नि
अंतरजनपदीय स्थानांतरण पर लगी रोक : शिक्षकों के नहीं होंगे तबादले, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी अनुमति
मोदी सरकार के 12 साल : UP में कल से चलेगा जनभागीदारी अभियान, जिलों में रात्रि प्रवास करेंगे मंत्री, CM योगी ने दिए दिशा-निर्देश
सीजेपी ने जेईई डेटा सार्वजनिक होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग
कानपुर में मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय बोले- मोदी सरकार के 12 वर्ष भारत के उत्कर्ष, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के स्वर्णिम वर्ष