आमिर खान तीसरी बार बनेगें दूल्हा, जानिए कौन है Mr. Perfectionist की दुल्हन
मुंबई। अभिनेता आमिर खान ने पुष्टि की है कि वह पांच जुलाई को अपनी साथी गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे। बुधवार को कई खबरों में दावा किया गया कि आमिर और गौरी स्प्रैट अगले महीने एक बेहद निजी समारोह में शादी करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, अभिनेता ने इन अटकलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। बृहस्पतिवार को आमिर ने इस खबर की पुष्टि की। आमिर ने 'वैरायटी इंडिया' को बताया, "मैं फिलहाल अमेरिका में हूं। शादी की खबर सच है। शादी पांच जुलाई को है।"
पिछली दो शादियों में आमिर का परिवार
आमिर खान की यह तीसरी शादी होगी। उनकी पहली शादी फिल्म निर्माता रीना दत्ता से 1986 में हुई थी और 2002 तक चली थी। उनके दो बच्चे हैं - जुनैद और इरा खान। आमिर ने 2005 में निर्देशक किरण राव से शादी की और दोनों 2021 में अलग हो गए थे। वे अपने बेटे आज़ाद की संयुक्त रूप से परवरिश कर रहे हैं। आमिर ने 2025 में अपनी फिल्म 'सितारे जमीं पर' के प्रमोशन के दौरान एक कार्यक्रम में गौरी स्प्रैट को मीडिया से मिलवाया था।
आमिर ने खुद बताया अपनी परफेक्ट दुल्हिनया का नाम और काम
अभिनेता ने उस समय बताया था कि वे एक साल से ज्यादा समय से साथ हैं। आमिर ने पिछले साल कहा था, "वह बेंगलुरु से हैं, और हम एक दूसरे को 25 सालों से जानते हैं। लेकिन हमारा संपर्क डेढ़ साल पहले हुआ। वह संयोग से मुंबई में थीं और हमारी मुलाकात अचानक हुई, हम संपर्क में रहे, और फिर सब कुछ स्वाभाविक रूप से होता चला गया।" स्प्रैट का पिछली शादी से एक बेटा है, वह वेलनेस और ब्यूटी सेक्टर में काम करती हैं।
ये भी पढ़ें :
ऑब्सेशन (2026)
