Stock Market Today : रिजर्व बैंक में रेपो रेट बदलाव को लेकर बाजार खुशहाल, जानिए सेंसेक्स निफ्टी का क्या रहा हाल

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। रिजर्व बैंक के रेपो तथा अन्य नीतिगत दरों पर बयान से पहले घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 269.93 अंक चढ़कर 74,629.94 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 62.4 अंक की बढ़त के साथ 23,478.95 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, इटर्नल और अदाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। 

वहीं टाटा स्टील, ट्रेंट, इंटरग्लोब एविएशन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225 और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे जबकि चीन का एसएसई कम्पोजिट बढ़त में रहा। ऑटो, बैंकिंग, वित्त, आईटी, फार्मा, स्वास्थ्य, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समेत सभी समूहों के सूचकांकों में अच्छी तेजी है। निवेशकों की नजर उनके बयान पर बनी हुई है। 

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 95.40 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 4,447.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 13.84 अंक और निफ्टी 10.95 अंक की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। 

ये भी पढ़ें  : 
Stock Market Today : अमेरिकी ईरान वार्ता को लेकर शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स, निफ्टी में भारी गिरावट; मुनाफावसूली के चलते इन सेक्टर को नुकसान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Uttarakhand News: नैनीताल में डीएम की बड़ी कार्रवाई, भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर कई भूखंड सरकार में निहित
पर्यावरण दिवस पर यूपी के जिलों में कार्यक्रम, सीएम योगी के जन्मदिन पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण
Aligarh News : अलीगढ़ में मुस्लिम समुदाय ने मनाया CM योगी का जन्मदिन, धर्मगुरु इफराहीम ने मांगी विशेष दुआ
Great Nicobar Project : ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर राहुल गांधी ने डॉक्यूमेंट्री रिलीज कर सरकार को घेरा, बोले-''रक्षा रणनीति से इसका कोई संबंध नहीं''
UP Board Compartment 2026: यूपी बोर्ड के छात्रों को सुधार का दूसरा मौका, इम्प्रूवमेंट और कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए मांगे आवेदन