सौर ऊर्जा में नंबर 1 बना लखनऊ, देशभर में सबसे ज्यादा सोलर इंस्टॉलेशन लगाए, राज्यों में आगे रहा गुजरात 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

देश के सभी शहरों को पीछे छोड़ कैसे हासिल किया पहला स्थान

लखनऊ। प्रधानमंत्री सूर्य घर पुरस्कार समारोह में उत्तर प्रदेश ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए देश भर में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। पीएम सूर्य घर योजना के तहत देशभर में हुए सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के आधार पर उत्तर प्रदेश ने "टॉप थ्री स्टेट इंस्टॉलेशन" श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस श्रेणी में गुजरात पहले स्थान पर रहा। यह उपलब्धि प्रदेश में सौर ऊर्जा के प्रति बढ़ती जागरूकता और प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाती है। 

सोलर प्लांट लगाने में लखनऊ देश में सबसे आगे

जिला स्तर पर लखनऊ ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले में 1,02,596 सौर संयंत्र स्थापित किए गए, जबकि दूसरे स्थान पर रहे नागपुर में 89,255 इंस्टॉलेशन दर्ज किए गए। यह उपलब्धि प्रदेश की राजधानी में सौर ऊर्जा के तेजी से बढ़ते विस्तार और लोगों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाती है। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने इन उपलब्धियों का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व को दिया। 

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश की यह उपलब्धि राज्य में सौर ऊर्जा के प्रति बढ़ती जागरूकता एवं प्रभावी क्रियान्वयन का प्रमाण है। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के तेजी से विस्तार को दर्शाती है।

राज्यवार "वेरी हाई कंज्यूमर बेस" श्रेणी में उत्तर प्रदेश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही सर्वाधिक उपभोक्ता आवेदन, सर्वाधिक सोलर इंस्टॉलेशन तथा अधिकतम वेंडर रजिस्ट्रेशन जैसी महत्वपूर्ण श्रेणियों में भी उत्तर प्रदेश ने देश में पहला स्थान हासिल किया।

ऊर्जा मंत्री ने इन उपलब्धियों का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को दिया है। एके शर्मा ने उत्तर प्रदेश, नोएडा तथा राज्य के सभी अधिकारियों, वेंडरों एवं लाभार्थियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ए.के. शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए उत्तर प्रदेश, नोएडा तथा इससे जुड़े सभी अधिकारियों, विक्रेताओं और लाभार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भविष्य में भी सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी। 

नागपुर को पछाड़कर बनाया रिकॉर्ड

सौर ऊर्जा न केवल स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बिजली उपलब्ध कराती है, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज सौर ऊर्जा क्रांति का अग्रदूत बनकर उभरा है। यह उपलब्धि प्रदेश की जनता, सरकारी तंत्र और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। आने वाले वर्षों में भी राज्य स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा। 

ये भी पढ़ें  : 
यूपी के 17 जिलों में लगेंगे 112 नए मोबाइल टावर, सुदूर गांवों को नेटवर्क से जोड़ने के लिए मुफ्त जमीन देगी योगी सरकार

संबंधित समाचार