7 जून का इतिहास : महात्मा गांधी ने आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का किया प्रयोग, जानें अन्य घटनाएं

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

नई दिल्ली। इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास न सिर्फ अपने में घटनाओं को समेटे होता है, बल्कि इन घटनाओं से आप बहुत कुछ सीख भी सकते हैं। महात्मा गांधी ने 1893 में सात जून को दक्षिण अफ़्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग अपने शुरुआती राजनीतिक संघर्षों के दौरान किया था। मशहूर टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का जन्म भी सात जून को ही हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में सात जून की तारीख पर दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 

1539 - बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में शेरशाह सूरी ने मुग़ल बादशाह हुमायूं को हराया। 
1557 - इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 
1780 - लंदन में एंटी-कैथोलिक दंगों में लगभग 100 लोगों की मौत। 
1893 - महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया। 
1967- छह दिवसीय युद्ध के दौरान इजराइल के सैनिक यरुशलम में घुसे। 
1971 - विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान से लगे भारत के सीमावर्ती इलाकों में हैजे से तीन हजार लोगों की मौत की पुष्टि की। 
1974 - टेनिस के खेल में भारत का नाम दुनियाभर में रोशन करने वाले महेश भूपति का जन्म। 
1975 - राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में बदला गया और कमल के फूल को इसका प्रतीक चिह्न बनाया गया। 
1979 - भारत का दूसरा उपग्रह भास्कर प्रथम सोवियत संघ के बीयर्स लेक से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया। 
1995 - अमेरिका के नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अंतरिक्ष यात्री बने। 
2000 - एक अमेरिकी अदालत ने माइक्रोसॉफ़्ट कंपनी को दो भागों में बांटने का निर्देश दिया। 
2004 - इजराइली मंत्रिमंडल ने गाजा क्षेत्र से बस्तियां हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। 
2006 - नेपाल के आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए भारत ने एक अरब रुपये देने का निर्णय लिया। 
2006 - जॉर्डन मूल का इराकी उग्रवादी अबु मुसाब अल जरकावी अमेरिका के हवाई हमले में मारा गया। वह कट्टरपंथी इस्लामी संगठन अल कायदा का इराक में स्वयंभू प्रमुख था। 
2017- म्यांमा वायुसेना का विमान अंडमान सागर में दुर्घटनाग्रस्त, 112 लोगों की मौत। 
2024: नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर ने बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से सफलतापूर्वक जोड़ा।  

संबंधित समाचार