Birthday Special: बॉलीवुड की ये दो अभिनेत्रिया आज मना रही अपना जन्मदिन, शिल्पा शेट्टी और डिंपल कपाड़िया को मिल रही बधाईया

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। आज बॉलीवुड की दो दमदार एक्ट्रेसेस जिन्होंने अपनी अदाकारी के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है और अपने अपने समय में चर्चाओं का विषय रही हैं बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री और फिटनेस आइकन शिल्पा शेट्टी आज 51 वर्ष की हो गईं। 08 जून 1975 को कर्नाटक के मैंगलोर में जन्मी शिल्पा शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1991 में महज 16 वर्ष की उम्र में लिम्का के विज्ञापन से की थी। 

हिंदी सिनेमा की चर्चित और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में शुमार डिंपल कपाड़िया आज 69 वर्ष की हो गईं। 08 जून 1957 को एक गुजराती परिवार में जन्मी डिंपल कपाड़िया को फिल्म जगत में लाने का श्रेय शोमैन राज कपूर को जाता है। सत्तर के दशक में राज कपूर अपनी फिल्म 'बॉबी' के लिए नए चेहरे की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने डिंपल को फिल्म में अभिनय का अवसर दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

उन्होंने बतौर अभिनेत्री अपने फिल्मी सफर की शुरुआत वर्ष 1993 में प्रदर्शित फिल्म 'बाजीगर' से की। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान की प्रेमिका की भूमिका निभाई थी। फिल्म की सफलता के साथ ही शिल्पा ने हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बना ली। अपने करियर में शिल्पा शेट्टी ने अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान और गोविंदा समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है। 

उन्होंने अभिनय के साथ-साथ टेलीविजन और फिटनेस के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। वर्ष 2009 में शिल्पा ने उद्योगपति राज कुंद्रा के साथ विवाह किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रखा। वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म 'ढिश्कियाऊं' से उन्होंने बतौर निर्माता अपने करियर की शुरुआत की, हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर सकी। 

फिटनेस को लेकर जागरूक शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वह नियमित रूप से योग और स्वास्थ्य संबंधी वीडियो साझा कर अपने प्रशंसकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। शिल्पा शेट्टी के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'शूल', 'लाल बादशाह', 'धड़कन', 'फिर मिलेंगे' और 'अपने' शामिल हैं। हाल के वर्षों में उन्होंने डिजिटल मंच पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वर्ष 2024 में प्रदर्शित निर्देशक रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

69 वर्ष की हुईं डिंपल कपाड़िया

'बॉबी' अभिनेता ऋषि कपूर की भी पहली फिल्म थी। वर्ष 1973 में प्रदर्शित 'बॉबी' में डिंपल ने एक किशोरी की भूमिका निभाई और अपनी पहली ही फिल्म से स्टार बन गईं। फिल्म की अपार सफलता के बाद उन्हें कई फिल्मों के प्रस्ताव मिले, लेकिन उन्होंने अभिनेता राजेश खन्ना से विवाह कर फिल्म जगत से दूरी बना ली।करीब एक दशक बाद वर्ष 1984 में फिल्म 'जख्मी शेर' के जरिए डिंपल ने फिल्मी दुनिया में वापसी की। 

हालांकि यह फिल्म सफल नहीं रही, लेकिन वर्ष 1985 में रिलीज हुई रमेश सिप्पी निर्देशित 'सागर' ने उन्हें एक बार फिर चर्चा में ला दिया। फिल्म में ऋषि कपूर के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया और उनके अभिनय की व्यापक सराहना हुई। इसके बाद 'जांबाज', 'जख्मी औरत', 'अर्जुन', 'एतबार', 'काश', 'राम लखन', 'प्रहार', 'बंटवारा', 'अजूबा', 'नरसिम्हा', 'गर्दिश' और 'क्रांतिवीर' जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय का प्रभाव छोड़ा। वर्ष 1991 में प्रदर्शित 'लेकिन...' उनके करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है। 

इस फिल्म का गीत 'यारा सीली सीली' आज भी संगीत प्रेमियों के बीच लोकप्रिय है। वर्ष 1993 में प्रदर्शित 'रूदाली' डिंपल कपाड़िया के करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हुई। राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में उन्होंने शनिचरी नामक महिला का संवेदनशील किरदार निभाया। फिल्म भले ही व्यावसायिक रूप से बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सकी, लेकिन उनके अभिनय को समीक्षकों ने काफी सराहा। डिंपल कपाड़िया को अब तक तीन बार फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने अपने करियर में 80 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी उल्लेखनीय फिल्मों में 'दिल चाहता है', 'बीइंग सायरस', 'पटियाला हाउस', 'कॉकटेल', 'वेलकम बैक', 'ब्रह्मास्त्र' और 'पठान' शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें  : 
अटारी बॉर्डर पर गूंजा 'मां तुझे सलाम', BSF जवानो के बीच ए.आर. रहमान का दमदार परफॉर्मेंस, मोहित चौहान-वेदांग रैना संग बांधा समां

संबंधित समाचार