Varanasi Dal Mandi News : बनारस की दाल मंडी में मुनादी, 15 भवनों को फौरन खाली करने के निर्देश, 11 को चलेगा बुलडोजर 

Amrit Vichar Network
Published By Ateeq Khan
On

दाल मंडी में इस सप्ताह 40 से ज्यादा मकानों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की तैयारी, रजिस्ट्री के बाद कार्यवाही में जुटा प्रशासन

दशाश्वमेध के एसीपी अतुल अंजन त्रिपाठी के मुताबिक, दाल मंडी में आज 100 से अधिक भवनों पर कार्रवाई चल रही है। कुछ में कार्रवाई पूरी हो चुकी है और कुछ पर जारी है। यहां मजदूरों की संख्या बढ़ाई गई है। लोक निर्माण विभाग की एक टीम मॉनीटरिंग कर रही है।

अमृत विचार : बनारस की दाल मंडी में सड़क चौड़ीकरण की राह में आने वाले 16 भवनों को खाली करने के लिए सोमवार को पीडब्ल्यूडी ने मुनादी कराई। इन भवनों की रजिस्ट्री हो चुकी है और अब इन्हें फौरन खाली करने का निर्देश दिया गया है। आगामी 11 जून को इनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जानी है। इसके बाद 15 जून को 30 और भवनों पर बुलडोजर चलेगा। 


बनारस की ऐतिहासिक दाल मंडी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर ध्वस्तीकरण का सिलसिला जारी है। दशाश्वमेध के एसीपी अतुल अंजन त्रिपाठी के मुताबिक, दाल मंडी में आज 100 से अधिक भवनों पर कार्रवाई चल रही है। कुछ में कार्रवाई पूरी हो चुकी है और कुछ पर जारी है। यहां मजदूरों की संख्या बढ़ाई गई है। लोक निर्माण विभाग की एक टीम मॉनीटरिंग कर रही है। कार्रवाई तेजी के साथ हो रही है। 

एसपी अतुल अंजन त्रिपाठी ने कहा कि इस सप्ताह 40 से ज्यादा भवनों पर कार्रवाई की जानी है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। 11 जून को 15 भवनों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जानी है और 15 जून को 30 भवनों पर कार्रवाइ होगी। इस संबंध में कार्यवाही आगे बढ़ रही है। 

एसपी ने कहा कि, बीते कल तक कम से कम 100 भवनों की रजिस्ट्री हो चुकी हैं। इनका सत्यापन भी पूरा हो चुका है। कुल मिलाकर यहां तेज गति के साथ काम चल रहा है।

प्रशासन-कमेटियों की बातचीत 


एसपी ने कहा कि इस कार्यवाही को लेकर प्रशासन और मस्जिद कमेटीज के साथ बातचीत चल रही है। अब तक की वार्ता में काफी सार्थक परिणाम सामने आए हैं और आगे भी इसकी उम्मीद बनी है।

भवनों पर लगाए लाल निशान 

दाल मंडी चौड़ीकरण अभियान के अंतर्गत इसके दायरे में आने वाले मकानों और दुकानों को हटाया जा रहा है। सोमवार को भी पीब्डल्यूडी की टीम ने चिन्हित भवनों की पैमाइश की और उन पर लाल निशान लगाया। ध्वस्तीकरण को पोकलैंड क्रेन भी मंडी की गलियों में प्रवेश हो चुकी है और अब प्रशासन यहां ध्वस्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। 

संबंधित समाचार