TMC में खलबली : सुष्मिता देव ने भी छोड़ी राज्यसभा और पार्टी की सदस्यता, BJP में शामिल होने की चर्चा तेज

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने बुधवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। पूर्व कांग्रेस नेता देव कुछ साल पहले तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई थीं। उन्होंने राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

वह इस सप्ताह इस्तीफा देने वाली तृणमूल की दूसरी सांसद हैं। इससे पहले, सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों ने बताया कि देव के तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की संभावना है। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा से भी मुलाकात की। 

सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ी

अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा, ''मैं राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देती हूं, जिसे कृपया तुरंत स्वीकार किया जाए।'' देव ने राज्यसभा के सभापति को लिखे पत्र में कहा, ''मैं आपको, उपसभापति और राज्यसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों का दिल से शुक्रिया अदा करती हूं, जिन्होंने राज्यसभा सदस्य के तौर पर मेरे कार्यकाल के दौरान हर तरह की मदद और सहयोग दिया।'' 

TMC सांसदों के बागी सुर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस बगावत का सामना कर रही है। पार्टी के कई सांसदों ने एक अलग समूह बनाने और सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के साथ जाने का फैसला किया है। तृणमूल कांग्रेस के 80 विधायकों में से अधिकतर सदस्यों ने पहले ही रिताब्रता बनर्जी के नेतृत्व में एक अलग समूह बना लिया जिन्हें राज्य विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना गया।

ये भी पढ़ें  : 
Zojila Tunnel: जोजिला सुरंग परियोजना ने हासिल किया ऐतिहासिक मील का पत्थर, आपस में जुड़े बालटाल और लद्दाख के मिनीमर्ग

संबंधित समाचार