बाराबंकी। मार्फीन तस्करी के दाग को मिटाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने लगाई चौपाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। पुलिस ने रविवार को गांव टिकरा के ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर चर्चा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि जो लोग पुलिस से दोस्ती करके गांव की बदनामी के दाग को मिटाना चाहते हैं। पुलिस ने उनके लिए दोस्ती का हाथ बढ़ा दिया है। उनकी बेरोजगारी …

बाराबंकी, अमृत विचार। पुलिस ने रविवार को गांव टिकरा के ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर चर्चा की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि जो लोग पुलिस से दोस्ती करके गांव की बदनामी के दाग को मिटाना चाहते हैं। पुलिस ने उनके लिए दोस्ती का हाथ बढ़ा दिया है। उनकी बेरोजगारी दूर करने के लिए पुलिस उनको रोजगार से जोड़ने में भी पूरा सहयोग करेगी। जिसके लिए सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर रविवार को गांव में कैंप लगाया जाएगा।

मार्फीन की तस्करी के लिए देश दुनिया में जैदपुर थाना क्षेत्र के टिकरा गाँव का नाम आता है। बदनामी के दाग को कम करने के लिए चौपाल का आयोजन किया गया है। बता दें जैदपुर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में स्थित वॉलीबॉल खेल मैदान में रविवार को पुलिस अधीक्षक द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया था।

एसपी ने कहा इंकलाब जिंदाबाद। और उसका अर्थ भी एसपी ने चौपाल में मौजूद लोगों से पूछा। लेकिन खुद एसपी ने बताया इंकलाब जिंदाबाद का अर्थ होता है बदलाव लाना। यह बदलाव की शुरुआत टिकरा गांव में की गई है। अगर आप लोग अपने आपमें बदलाव लाना चाहते हैं। तो कोई आपको बदलने से रोक नही सकता है।

पुलिस ने रामनगर थाना क्षेत्र के चैनपुरवा से बदलाव की शुरुआत कर चुकी है। बदनामी के दाग को कम करने के लिए पुलिस के साथ जिला प्रशासन तमाम विभागों से योजनाओं के माध्यम से गांव के लोगों को रोजगार मुहैया कराएगा। क्योंकि टिकरा गांव की पहचान मॉर्फीन तस्करी के लिए पुलिस की सभी यूनिटों में होती है। जहाँ पर टिकरा गाँव का नाम आता है वहां पर मार्फीन की तस्करी का जिक्र होता है।

कार्यक्रम में मेजर जनरल अजय चतुर्वेदी ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि इंसान तभी हार जाता है जब वह हार के विषय में सोचने लगता है। आप लोग बदलने की कोशिश करें। प्रशिक्षु सीओ शाहिदा नसरीन ने कहा कि जब एक महिला पड़ती और शिक्षित होती है तो एक पूरा परिवार शिक्षित हो जाता है। और जब एक पुरुष शिक्षित होता है तो वह स्वयं शिक्षित होता है। इसलिए महिलाओं को शिक्षित करें और उनको रोजगार से जोड़ने का काम करें। खादी ग्राम उद्योग लखनऊ के निदेशक आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि खादी ग्राम उद्योग विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ गांव के युवाओं को दिलाने के लिए कैंप लगाए जाएंगे।

चैनपुरा फाउंडेशन के सदस्य निमित्त सिंह मधुमक्खी वाले ने कहा कि मैं इस गांव में बदलाव के लिए रात दिन काम करूंगा। क्योंकि इस गांव के लोगों में बदलाव की आवश्यकता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बैंक ऑफ अमेरिका गुजरात की वाइस प्रेसिडेंट प्रज्ञा ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलाव की पहल लेकर पुलिस आपके पास आई है। आने वाले समय में गांव के लोगों को अच्छी नजर से समाज में सम्मान मिले। इसके लिए बदलाव की पहल हम लोगों को करनी चाहिए। डॉक्टर शादाब, मास्टर मोहम्मद सलमान, मोहम्मद जैद,धीरज शर्मा ,मौलाना मोहम्मद समीर,थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन सीओ रामनगर कृष्ण कुमार दुबे ने किया। गांव की महिला सरिता ने कहा कि वह अपनी बेटी को उच्च शिक्षा देना चाहती हैं लेकिन गांव में कोई संसाधन नहीं है। जिस पर कार्यक्रम में मौजूद मेजर जनरल अजय चतुर्वेदी ने कहा कि बेटी की शिक्षा के लिए मैं गोद लेना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई पर जितना खर्चा होगा वह खुद खर्च करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान मोहम्मद मुकीम,पूर्व मोहम्मद सगीर, रेहान,प्रधान इज़हार अहमद,सानू,अकील,प्रधान फतेह मोहम्मद,मोहम्मद अंसार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में गरीबों को कंबल भी दिए गए।

संबंधित समाचार