बाराबंकी: कोयले के वेस्ट मैटीरियल से ईंधन बनाने की योजना के लिए मिला 10 लाख का ऋण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसौली, बाराबंकी। यहां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से जलावन बनाने का उद्योग इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा देवा की वित्तीय सहायता से शुरू हुआ। जिसका शुभारंभ शाखा प्रबंधक रूपेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। अपने गांव से दो वर्ष पूर्व झारखंड कोयले की खदान पर मजदूरी करने गये युवक ने अमदहा गांव में पिलेट कोक इंड्रस्ट्रीज …

मसौली, बाराबंकी। यहां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से जलावन बनाने का उद्योग इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा देवा की वित्तीय सहायता से शुरू हुआ। जिसका शुभारंभ शाखा प्रबंधक रूपेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया।

अपने गांव से दो वर्ष पूर्व झारखंड कोयले की खदान पर मजदूरी करने गये युवक ने अमदहा गांव में पिलेट कोक इंड्रस्ट्रीज की आधारशिला रखी। जिससे गांव के 15 लोगों को रोजगार मिल सकेगा। ग्राम पंचायत अमदहा निवासी संजय यादव गांव से रोजगार के लिये दो वर्ष पूर्व धनबाद झारखंड में कोयले की खदान में मजदूरी करने गया और वहीं पर कोयले के वेस्ट मैटीरियल से ईंधन बनाने की योजना बनायी।

लॉकडाउन के दौरान घर वापस आये संजय यादव ने उद्योग विभाग में वेस्ट कोयले से पिलेटकोक (जलावन कोयला) बनाने का प्रशिक्षण लेकर प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में आवेदन किया। संजय यादव का 10 लाख रूपये का ऋण स्वीकार होने पर अपने ही गांव में उद्योग की नींव रख अपने साथ-साथ 15 ग्रामीणों को रोजगार देने का रास्ता साफ किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान साहब सरन मौर्य, पूर्व प्रधान जैसराम यादव, सूरज रावत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार