साक्षी महाराज का विवादित बयान, बोले- मुस्लिमों का अल्पसंख्यक दर्जा हो समाप्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। जनपद के पुरवा नगर पंचायत में 26 लाख की लागत से बन रहे भव्य पार्क का शिलान्यास करने साक्षी महाराज अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने म‍ंच पर विवादित बयान दिए। उन्होंने कहा कि मुसलमानों का अल्पसंख्यक दर्जा समाप्त होना चाहिए। उन्होंने बढ़ती जनसंख्या  पर कहा कि समान नागरिक संहिता सरकार शीघ्र ही जनसंख्या नियंत्रण कानून …

उन्नाव। जनपद के पुरवा नगर पंचायत में 26 लाख की लागत से बन रहे भव्य पार्क का शिलान्यास करने साक्षी महाराज अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने म‍ंच पर विवादित बयान दिए। उन्होंने कहा कि मुसलमानों का अल्पसंख्यक दर्जा समाप्त होना चाहिए।

उन्होंने बढ़ती जनसंख्या  पर कहा कि समान नागरिक संहिता सरकार शीघ्र ही जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने वाली है, जिसमें दो बच्चों वाले परिवार को ही चुनाव लड़ने और अन्य तमाम सरकारी सुविधाओं का फायदा मिलेगा। भारत में अब दो विधान दो विचार नहीं चलेंगे। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सब पर एक ही कानून लागू होगा।

इस कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे राष्ट्र को मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया है। उन्होंने राम मंदिर, धारा 370, 35A, तीन तलाक जैसी तमाम राष्ट्रीय समस्याओं को चुटकी बजाकर हल कर दिया है। तमाम लोग जरा से लालच में हिन्दू से धर्म बदलकर ईसाई और मुसलमान बनने वालों का आरक्षण समाप्त होना चाहिए।

देश मे समान नागरिक आचार संहिता व भारत देश मे बढ़ती मुस्लिम जनसंख्या पर कहा कि बंटवारे के समय दो करोड़ थे आज 30 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं। अब मुसलमानो का अल्पसंख्यक दर्जा समाप्त होना चाहिए। वह अब हिंदुओं के छोटे भाई बनकर रहें और स्वयं कहें कि हमको अल्पसंख्यक का दर्जा नहीं चाहिए आने वाले समय में चुनाव लड़ने और उन तमाम सरकारी सुविधाओं में दो बच्चों वाले परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

संबंधित समाचार