कोरोना महामारी के कारण हथियारों के आयात में होगी कमी : रूस
मॉस्को। रूस के उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर फोमिन ने कहा है कि रूसी हथियारों के प्रमुख आयातकर्ता अल्जीरिया और मिस्र सहित कई देशों के कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से सर्वाधिक प्रभावित होने से हथियारों की आपूर्ति में कमी आने का अनुमान है। फोमिन ने कहा, “दुर्भाग्य से रूस के सैन्य-तकनीकी सहयोग के क्षेत्र के प्रमुख …
मॉस्को। रूस के उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर फोमिन ने कहा है कि रूसी हथियारों के प्रमुख आयातकर्ता अल्जीरिया और मिस्र सहित कई देशों के कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से सर्वाधिक प्रभावित होने से हथियारों की आपूर्ति में कमी आने का अनुमान है।
फोमिन ने कहा, “दुर्भाग्य से रूस के सैन्य-तकनीकी सहयोग के क्षेत्र के प्रमुख सहयोगी अल्जीरिया, मिस्र, भारत, चीन और अन्य देश कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हैं। उम्मीद है कि अगले दो वर्षों में वैश्विक सैन्य खर्च में आठ प्रतिशत और सैन्य समानों के आयात में चार प्रतिशत कमी आयेगी।”
उन्होंने कहा कि विश्लेषकों का अनुमान है कि वैश्विक हथियारों के बाजार में 2023 से पहले सुधार के आसार नहीं हैं। रूस ने कोविड-19 महामारी दौरान अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर प्रतिबंधों के कारण कई हथियारों की डिलीवरी स्थगित कर दी है। विदेशी विशेषज्ञों को हथियारों की पूर्व-डिलीवरी का निरीक्षण करने से रोका दिया गया है।
