आयरलैंड के खिलाफ दूसरे T20 में डेब्यू कर सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, हार के बाद भारत की प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव के संकेत

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

बेलफास्टः आयरलैंड के खिलाफ पहले T20 मुकाबले में 34 रन की हार के बाद भारतीय टीम अब दूसरे और अंतिम मैच में जीत हासिल करने के लिए पूरी तरह दबाव में है। 28 जून को बेलफास्ट में खेले जाने वाले इस मुकाबले को भारत के लिए “करो या मरो” की स्थिति माना जा रहा है। अगर टीम इंडिया यह मैच भी हार जाती है, तो उसे पहली बार आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज गंवाने का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव कर सकते हैं। सबसे ज्यादा चर्चा 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के संभावित डेब्यू को लेकर हो रही है, जिन्होंने हाल के समय में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से काफी ध्यान खींचा है।

पहले T20I में भारतीय टॉप ऑर्डर-संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा और श्रेयस अय्यर- प्रभाव छोड़ने में असफल रहे थे। ऐसे में दूसरे मैच में इन खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। हालांकि, सवाल यह बना हुआ है कि क्या टीम मैनेजमेंट निर्णायक मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को मौका देगा।

माना जा रहा है कि अगर वैभव को मौका मिलता है तो टीम कॉम्बिनेशन में एक बदलाव किया जा सकता है, जिसमें वॉशिंगटन सुंदर को बाहर बैठाया जा सकता है। पहले मैच में सुंदर ने सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की थी जिसमें 19 रन दिए, जबकि बल्लेबाजी में वह 12 गेंदों पर केवल 9 रन ही बना सके।

अगर वैभव प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं, तो वह अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। इसके बाद संजू सैमसन तीसरे, ईशान किशन चौथे, कप्तान श्रेयस अय्यर पांचवें, तिलक वर्मा छठे, शिवम दुबे सातवें और अक्षर पटेल आठवें नंबर पर उतर सकते हैं।

गेंदबाजी विभाग में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पहले मैच में महंगे साबित हुए थे, जहां उन्होंने चार ओवर में 57 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया। उनकी जगह युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है, जिन्होंने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज में डेब्यू किया था।

इसके अलावा सूर्यांश शेडगे और स्पिनर रवि बिश्नोई भी टीम में मौजूद हैं, लेकिन उनके खेलने की संभावना फिलहाल कम मानी जा रही है।

संभावित प्लेइंग इलेवन में भारत की टीम इस प्रकार हो सकती है- अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

यह भी पढ़ेंः India vs Australia Women T20: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘करो या मरो’ मुकाबला: सेमीफाइनल की रेस में टीम इंडिया की सबसे बड़ी परीक्षा, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर विदेश मंत्रालय की बड़ी चेतावनी: बिना परमिट-वीजा नेपाल में फंसे कई भारतीय, जारी हुई जरूरी एडवाइजरी
FIFA World Cup: DR कांगो ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया, राउंड ऑफ 32 में इंग्लैंड से महामुकाबला!
जौहर ट्रस्ट पर आयकर विभाग की कार्रवाई को सपा ने बताया राजनीतिक साजिश, बोले आसिम राजा- कानूनी लड़ाई जारी रहेगी
Pilibhit Encounter: व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में ढेर, एसओ की बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर अपील की तैयारी में सरकार, क्या 13 जुलाई को होगा बड़ा फैसला