यूपी में गर्मी का कहर बरकरार, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; जानें मानसून कब देगा दस्तक

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊः  उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से लोगों को अभी कुछ दिन और राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून 30 जून के आसपास प्रवेश कर सकता है। तब तक अधिकांश जिलों में लू और तेज धूप का असर बना रहने की संभावना है। शनिवार रात लखनऊ समेत कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई, लेकिन इससे तापमान में कोई खास राहत नहीं मिली।

रविवार के लिए मौसम विभाग ने तराई, अवध और पूर्वांचल के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू को लेकर चेतावनी जारी की है। इनमें 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाके भी तेज गर्मी और लू की चपेट में रहेंगे।

शनिवार को प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बांदा, कानपुर और फतेहपुर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को लू का असर देखने को मिला। लखनऊ, हरदोई, कानपुर, बांदा, बहराइच, बलिया, सुल्तानपुर, सोनभद्र, अलीगढ़, बरेली, शाहजहांपुर, झांसी, बिजनौर, मुरादाबाद, फतेहपुर और फर्रुखाबाद में गर्म हवाएं चलीं। जबकि लखीमपुर खीरी, प्रयागराज, वाराणसी और गाजीपुर में तीव्र लू दर्ज की गई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में मानसून के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने और तेजी से आगे बढ़ने के लिए मौसम की परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई की शुरुआत अच्छी मानसूनी बारिश के साथ होने की संभावना है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रतापगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर और अयोध्या सहित आसपास के क्षेत्रों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

लखनऊ में भी जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप

राजधानी लखनऊ में भी अगले कुछ दिनों तक गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में 30 जून के आसपास मानसून के पहुंचने और बारिश शुरू होने की संभावना है।

शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.8 डिग्री अधिक रहा। हालांकि इसमें पिछले दिन की तुलना में 0.5 डिग्री की मामूली गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो एक दिन पहले से 0.9 डिग्री कम रहा।

मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी राजधानी में लू चलने की चेतावनी जारी की है। वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि जुलाई की शुरुआत प्रदेश में अच्छी बारिश के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः आगरा में पारा 42.8 डिग्री पार, 50-60 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया हीट इंडेक्स, जानिए कब मिलेगी उमस से राहत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर विदेश मंत्रालय की बड़ी चेतावनी: बिना परमिट-वीजा नेपाल में फंसे कई भारतीय, जारी हुई जरूरी एडवाइजरी
FIFA World Cup: DR कांगो ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया, राउंड ऑफ 32 में इंग्लैंड से महामुकाबला!
जौहर ट्रस्ट पर आयकर विभाग की कार्रवाई को सपा ने बताया राजनीतिक साजिश, बोले आसिम राजा- कानूनी लड़ाई जारी रहेगी
Pilibhit Encounter: व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में ढेर, एसओ की बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर अपील की तैयारी में सरकार, क्या 13 जुलाई को होगा बड़ा फैसला