गोंडा के एडीएम आलोक कुमार अब कहलाएंगे IAS, 29 पीसीएस अधिकारियों को मिली पदोन्नति

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

-डीओपीटी ने जारी की पदोन्नति सूचीप्रशिक्षण के बाद मिलेगी नई तैनाती - डीएम-सीडीओ समेत अधिकारियों ने दी बधाई

गोंडा, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश सरकार ने 29 पीसीएस अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नत कर दिया है। नियुक्ति अनुभाग-प्रथम की ओर से इस संबंध में आदेश जारी होने के साथ ही गोंडा में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर तैनात आलोक कुमार भी आईएएस बन गए हैं। शासन की ओर से विशेष सचिव विजय कुमार ने पदोन्नति आदेश जारी किया है। पदोन्नति के बाद सभी अधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से अनिवार्य प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

गोंडा में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) के रूप में कार्यरत आलोक कुमार ने बाढ़ प्रबंधन, राजस्व प्रशासन और विभिन्न विकास एवं प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्तमान में भी वह इसी पद पर कार्यरत हैं। पदोन्नति पर आलोक कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है। 

उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रशिक्षण के लिए जाएंगे और भविष्य में भी पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि गोंडा में अपने कार्यकाल के दौरान जिले के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया है और आगे भी जहां भी जिम्मेदारी मिलेगी, पूरी ईमानदारी से उसका निर्वहन करेंगे। आलोक कुमार के आईएएस बनने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद सहित जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी। 

संबंधित समाचार