बरेली: बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों का प्रचार करेंगे सांसद और विधायक
अमृत विचार, बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में चल रहे सकारात्मक कार्यों का प्रचार करने की जिम्मेदारी विधायकों और सांसदों को सौंपी गई है। यह सब अब बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों को जनता के बीच पहुंचाएंगे। इसके लिए शासन ने सभी के लिए एक पत्रिका भेजी है। पत्रिका पढ़ने के बाद वे जनता के बीच …
अमृत विचार, बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में चल रहे सकारात्मक कार्यों का प्रचार करने की जिम्मेदारी विधायकों और सांसदों को सौंपी गई है। यह सब अब बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों को जनता के बीच पहुंचाएंगे। इसके लिए शासन ने सभी के लिए एक पत्रिका भेजी है। पत्रिका पढ़ने के बाद वे जनता के बीच में इसकी जानकारी देंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग बीते तीन महीनों से लगातार अपनी मिशन प्रेरणा को लेकर मासिक पत्रिका को निकाल रहा है। इस बार विभाग ने तीसरी मासिक पत्रिका को निकाला है। इसमें पूरे प्रदेश के उन सभी परिषदीय स्कूलों की फोटो लगाई गई है जिन्होंने अपने स्कूल में कायाकल्प के दौरान अच्छा या कोई नया काम किया है।
स्कूलों की फोटो और परिषदीय स्कूलों के बारे में लिखकर एक पत्रिका तैयार की गई है। इस बार तीसरी मासिक पत्रिका में बरेली के भी कुछ स्कूलों के बारे में जानकारी दी गई है। अब इन पत्रिकाओं को सांसदों, विधायकों, राज्यसभा सदस्यों और विधानसभा सदस्यों को मुहैया करानी है। जनप्रतिनिधि इस पत्रिका को पढ़ने के बाद जनता के बीच में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों का प्रचार-प्रसार करेंगे जिससे बेसिक स्कूलों की छवि लोगों की नजर में अच्छी बन सके।
