आज का राशिफल | 29 दिसंबर, 2020
मेष राशि आज व्यवसायिक यात्रा हो सकती है। आत्मसम्मान और पराक्रम में वृद्धि होगी। बेरोजगार युवाओं को जॉब में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र की स्थिति काफी अनुकूल रहने वाली है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। वृष राशि आज आपका मन आनंदित रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। रात में …
मेष राशि
आज व्यवसायिक यात्रा हो सकती है। आत्मसम्मान और पराक्रम में वृद्धि होगी। बेरोजगार युवाओं को जॉब में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र की स्थिति काफी अनुकूल रहने वाली है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।
वृष राशि
आज आपका मन आनंदित रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। रात में कहीं डिनर पर जा सकते हैं। धैर्य और व्यवहारिक निर्णय लेना चाहिये। मानसिक बेचैनी दूर होगी। सकारात्मक बने रहें।
मिथुन राशि
आज मेहनत का लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आनंदमग्न रहेंगे। कारोबार में लाभ प्राप्त होगा। रुके हुये काम आज पूरे हो सकते हैं। वरिष्ठ जनों से परामर्श प्राप्त होगा। बिना राय-मशविरा के कोई योजना पर काम न करें।
कर्क राशि
आज व्यस्तता के चलते शरीर में थकावट हो सकती है। मन में कलुषित विचारों का प्रभाव रहेगा। भावुक होकर निर्णय न लें। शत्रु आपके विरुद्ध सक्रिय हो सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। खानपान में सावधानी बरतें।
सिंह राशि
व्यापार में बच्चों का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। आय के नये स्रोत विकसित कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। बॉस आपसे बहुत प्रसन्न रहने वाला है।
कन्या राशि
आप किसी पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें नहीं तो परेशानी हो सकती है। मनोरंजन पर धन खर्च होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सीनियर्स से आपको प्रशंसा प्राप्त होगी।
तुला राशि
पुराने मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यापार में नये प्रयोग कर सकते हैं। कारोबारी यात्रा हो सकती है। तनाव से मुक्ति मिलेगी।
वृश्चिक राशि
आज अपनी क्षमताओं का सही उपयोग नहीं कर पायेंगे। प्रेम संबंधों में धोखा मिल सकता है। अति उत्साह में कोई गलती न हो इसका ध्यान रखें। कुछ नया खोजने की कोशिश करेंगे। प्रयास फलीभूत होंगे।
धनु राशि
आज पुराने संपर्कों का अच्छा लाभ उठा पायेंगे। कानूनी अड़चनों से मुक्ति मिलेगी। प्रेम संबंधों को वैवाहिक सहमति मिल सकती है। आपकी प्रतिष्ठा समाज में बढ़ेगी। धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा।
मकर राशि
आनंद और मनोविनोद में आपकी रुचि रहेगी। ऑफिस में आपको अच्छी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। किसी बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर हो सकती है। पारिवारिक व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। सेहत बहुत ही अच्छी रहेगी।
कुंभ राशि
आज तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन शानदार रहने वाला है। प्रतिभाशाली छात्रों का अच्छा लाभ प्राप्त होगा। जॉब में स्थानांतरण हो सकता है। पुरानी योजनाओं का लाभ मिलेगा। सबके प्रति सम्मान का भाव रखें।
मीन राशि
आपको सोच-विचार में अधिक समय बर्बाद नहीं करना चाहिये। परिवार के लोग आपसे परेशान हो सकते हैं। किसी सहकर्मी के कारण तनाव हो सकता है। यदि खुद को सकारात्मक रखेंगे तो उलझनों से बचे रहेंगे।
