मुरादाबाद: नए साल के कार्यक्रमों पर रहेगी खुफिया नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। नव वर्ष नजदीक आने के साथ ही पुलिस ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। कोरोना के कहर के बीच इस बार नव वर्ष पर होने वाले कार्यक्रमों पर पुलिस की खुफिया नजर रहेगी। इसके अलावा मंडल भर में सख्त चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। 13 साल पहले रामपुर स्थित सीआरपीएफ ग्रुप …

मुरादाबाद, अमृत विचार। नव वर्ष नजदीक आने के साथ ही पुलिस ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। कोरोना के कहर के बीच इस बार नव वर्ष पर होने वाले कार्यक्रमों पर पुलिस की खुफिया नजर रहेगी। इसके अलावा मंडल भर में सख्त चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। 13 साल पहले रामपुर स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर आतंकी हमला हुआ था। हमले में सात जवानों समेत आठ लोगों की जान चली गई थी। जिसको ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त करने के आदेश दिए हैं।

आईजी ने सुरक्षा का प्लान तैयार करते हुए जिले के अफसरों को सघन चेकिंग के साथ ही जिले की बाहरी सीमाओं पर फोर्स की तैनाती के आदेश दिए है।  31 दिसंबर की रात को महानगर से लेकर छोटे-छोटे गांवों में जश्न का माहौल रहता है। डीजे की धुन पर डांस करने के साथ ही बाइकसवार युवाओं की टोली सड़कों पर हुड़दंग मचाते देखे जाते हैं। इस बार नए साल के जश्न पर कई पहरे रहेंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार की पूरी कोशिश है कि 31 दिसंबर की रात को कर्फ्यू लगा दिया जाए, सरकार ने बाकायदा इसकी घोषणा कर दी है, हालांकि अंतिम निर्णय जिले के डीएम को लेने का अधिकार है।

कोरोना के कारण कर्फ्यू लगाने की तैयारी
वर्ष 2020 काफी असमंजस भरा रहा। तमाम आंदोलन के विरोध के बीच शुरू हुए वर्ष पर कोरोना ने अपना ग्रहण लगा दिया। मार्च में लगे लाकडाउन के बाद आम लोगों की जिंदगी पटरी से उतर गई। जन-जीवन पूरी तरह से ठप हो गया। इस बीमारी से बचने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करने की लगातार अपील की जा रही है। इसके अलावा एक स्थान पर कई लोगों के एकत्र होने पर भी पाबंदी है। यही वजह है कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सरकार ने कर्फ्यू लगाने की तैयारी कर ली है।

कोरोना व कई साल पहले रामपुर स्थित सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हुए हमले के कारण मंडल में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त रहेंगे। इसके लिए सभी जिलों के अफसरों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।-रमित शर्मा, आईजी मुरादाबाद।

संबंधित समाचार