गोरखपुर में 1 लाख का इनामी बाबू एनकाउंटर में ढेर, BSP नेता की हत्या में था शामिल
डिजिटल डेस्क : गोरखपुर में उत्तर प्रदेश पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। गोरखपुर जिले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक नेता की हत्या का आरोपी और एक लाख रुपये का इनामी बदमाश उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और स्थानीय पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया।
गीडा क्षेत्र की पुलिस क्षेत्राधिकारी कीर्ति निधि आनंद ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात गोरखपुर-कुशीनगर रूट पर रामनगर-करजहा के पास एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से मुस्तफिजुल नामक कुख्यात बदमाश मारा गया। उन्होंने बताया कि मुस्तफिजुल पर चार साल पहले बसपा नेता कलामुद्दीन उर्फ कमालू की हत्या का आरोप था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
मुठभेड़़ में एसटीएफ का प्रधान आरक्षी महेंद्र सिंह गोली लगने से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि एसटीएफ और स्थानीय पुलिस को मुस्तफिजुल के कुशीनगर की ओर जाने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सोमवार रात करीब 11 बजे निरीक्षण अभियान शुरू किया गया। इस दौरान जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो मुस्तफिजुल ने कथित तौर पर मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश की और पीछा किये जाने पर पुलिस दल पर गोलियां चलायीं।
11 साल से पुलिस को दे रहा था छकानी
मारा गया अपराधी मुस्तफिजुल रहमान उर्फ बाबू पिछले 11 वर्षों से लगातार फरार चल रहा था। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और पुलिस हिरासत से भागने समेत 10 से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे। उसकी गिरफ्तारी पर ₹1 लाख का इनाम घोषित था।
मुठभेड़ में हेड कॉन्स्टेबल घायल
गोरखपुर में हुई इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच तीखी मुठभेड़ हुई। इस गोलीबारी में पुलिस टीम के एक हेड कॉन्स्टेबल भी घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इस एनकाउंटर में मौके से हथियार और बाइक बरामद कर ली गई है।
मुस्तफिजुल द्वारा चलायी गयी गोली लगने से एसटीएफ का प्रधान आरक्षी महेंद्र सिंह घायल हो गया जिसके बाद जवाबी गोलीबारी में मुस्तफिजुल आंख और पैर में गोली लगने से गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। उन्होंने बताया कि मुस्तफिजुल को खोराबार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां इलाज के दौरान 13 और 14 जुलाई की दरमियानी रात करीब एक बजे उसकी मौत हो गयी।
पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एक .32 बोर की पिस्टल, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ के मेहनगर इलाके के खुंदनपुर गांव का रहने वाला मुस्तफिजुल उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में दर्ज हत्या और डकैती समेत 10 आपराधिक मामलों में वांछित था और उसे दिसंबर 2024 में गुजरात में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन आजमगढ़ ले जाते समय महाराष्ट्र के अमरावती रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर वह फरार हो गया था।
ये भी पढ़ें :
Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष बातचीत के लिए तैयार, सुप्रीम कोर्ट की पहल पर आज होगी बड़ी मीटिंग
