अभिनेता राम चरण कोरोना से संक्रमित, हुए होम क्वारंटाइन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदराबाद। फिल्मी दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाले चिरंजीवी के पुत्र राम चरण कोरोना से संक्रमित हो गये हैं। राम चरण भी बॉलीवुड के जानेमाने अभीनेता और फिल्म निर्माता हैं। अभिनेता ने मंगलवार सुबह ट्वीट करके यह जानकारी दी। राम ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। मुझमें कोई लक्षण …

हैदराबाद। फिल्मी दुनिया से राजनीति में कदम रखने वाले चिरंजीवी के पुत्र राम चरण कोरोना से संक्रमित हो गये हैं। राम चरण भी बॉलीवुड के जानेमाने अभीनेता और फिल्म निर्माता हैं। अभिनेता ने मंगलवार सुबह ट्वीट करके यह जानकारी दी।

राम ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। मुझमें कोई लक्षण नहीं है। मैंने खुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर लिया है। उम्मीद है कि जल्द ही ठीक हो जाऊंगा।’ उन्होंने हाल में अपने संपर्क में आये सभी लोगों को कोरोना जांच कराने तथा सुरक्षित रहने की भी सलाह दी है। बीते हफ्ते ही राम चरण ने अपने कजिन्स अल्लू अर्जुन, निहारिका और अन्य के साथ क्रिसमस पार्टी की थी।

राम ने अपने ट्वीट के साथ कैप्शन में लिखा, ‘जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं उनसे अनुरोध है कि वह भी अपना टेस्ट करवा लें। मेरी रिकवरी पर और अपटेड्स जल्द ही मिलेंगी।’

 

 

संबंधित समाचार