कोरोना के नए स्ट्रेन ने यूपी में दी दस्तक, मेरठ में ढाई साल की बच्ची संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ (उप्र)। मेरठ में ढाई साल की बच्‍ची के कोरोना वायरस के नए स्वरूप (स्ट्रेन) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मेरठ के डीएम के. बालाजी ने बताया कि ब्रिटेन से हाल में लौटी ढाई साल की बच्ची में कोरोना वायरस का नया स्वरूप पाया गया है। बच्ची के माता-पिता भी संक्रमित हैं, लेकिन …

मेरठ (उप्र)। मेरठ में ढाई साल की बच्‍ची के कोरोना वायरस के नए स्वरूप (स्ट्रेन) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मेरठ के डीएम के. बालाजी ने बताया कि ब्रिटेन से हाल में लौटी ढाई साल की बच्ची में कोरोना वायरस का नया स्वरूप पाया गया है।

बच्ची के माता-पिता भी संक्रमित हैं, लेकिन उनके वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है। ब्रिटेन से भारत लौटे कुल 20 लोग सार्स-सीओवी-2 के नए प्रकार (स्ट्रेन) से संक्रमित पाए गए हैं।

संबंधित समाचार