Delhi-Phuket फ्लाइट में खतरनाक टर्बुलेंस, लैंडिंग के वक्त एयर इंडिया में जोरदार झटके से 12 यात्री घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

Delhi-Phuket Air India Flight Turbulence : टर्बुलेंस से 12 यात्री घायल, जानें पूरा मामला

दिल्ली से फुकेत जा रही एयर इंडिया फ्लाइट में खतरनाक टर्बुलेंस के कारण 12 यात्री घायल हो गए। उड़ान के दौरान विमान ने तेज झटके महसूस किए

दिल्ली। दिल्ली से फुकेत जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में उड़ान के दौरान अचानक तेज टर्बुलेंस आने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हवा में विमान के जोरदार हिचकोले खाने के कारण 12 यात्रियों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की फ्लाइट अपने निर्धारित रूट पर जा रही थी, तभी अचानक मौसम में बदलाव के कारण विमान को तेज झटकों का सामना करना पड़ा। टर्बुलेंस के दौरान कुछ यात्री और क्रू मेंबर्स असहज हो गए, जबकि कई यात्रियों को चोटें आईं। घटना के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई और घायल यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। एयरलाइन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।

दिल्ली से फुकेत जा रही एयर इंडिया फ्लाइट

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उड़ान संख्या एआई2379 को मंगलवार को फुकेट से दिल्ली आते समय हवा में हल्के टर्बुलेंस (हवा में लगने वाले झटके) का सामना करना पड़ा जिससे विमान अचानक हवा में कुछ नीचे आ गया। 

लैंडिंग के वक्त एयर इंडिया विमान में जोरदार झटके

सूत्रों ने बताया कि घटना लैंडिंग से पहले उस समय हुई जब विमान लैंडिंग के लिए नीचे आ रहा था। टर्बुलेंस के कारण विमान क्षणभर के लिए अनियंत्रित होकर नीचे आ गया। घटना में 10 यात्री और दो केबिन क्रू घायल हो गये हैं। विमान की पूर्वाह्न 11.07 बजे दिल्ली में लैंडिंग हुई। प्रवक्ता ने बताया कि विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिग हुई। किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आयी है। यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया है। 

टर्बुलेंस के बाद 12 यात्रियों को आई चोटें

बयान में "कुछ यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को हल्की चोटें" आने की बात कही गयी है और बताया गया है कि उन्हें हवाई अड्डे पर ही चिकित्सा सुविधा केंद्र ले जाया गया है। हवा के घनत्व में अचानक परिवर्तन के कारण कभी-कभी विमानों को एक घनत्व वाले वायु-क्षेत्र से दूसरे घनत्व वाले वायु-क्षेत्र में प्रवेश करते समय टर्बुलेंस का समाना करना पड़ता है।

क्या होता है टर्बुलेंस?

टर्बुलेंस के दौरान विमान हवा की तेज धाराओं, मौसम में बदलाव या वायुमंडलीय दबाव के कारण अचानक ऊपर-नीचे या दाएं-बाएं हिल सकता है। हालांकि ज्यादातर मामलों में विमान इन परिस्थितियों को संभालने के लिए डिजाइन किए जाते हैं। एविएशन विशेषज्ञों के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीट बेल्ट बांधकर रखना बेहद जरूरी होता है, खासकर जब विमान उड़ान के दौरान अस्थिर मौसम वाले क्षेत्र से गुजर रहा हो। 

ये भी पढ़े : 

संबंधित समाचार