संभल: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल (उप्र)। संभल जिले के नखासा क्षेत्र में गुरुवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट को भिजवा दिया। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नखासा …

संभल (उप्र)। संभल जिले के नखासा क्षेत्र में गुरुवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट को भिजवा दिया। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि नखासा क्षेत्र के भरताल गांव के पास सुबह करीब छह बजे एक बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार शौकीन (40), नन्हे (21) तथा बहादुर(22) की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

संबंधित समाचार