पोंग डैम झील में मिला कुछ ऐसा कि मच गया हड़कंप, जांच के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शिमला। हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पोंग डैम झील में 413 प्रवासी पक्षियों के मृत पाए जाने के बाद विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रदेश के वन एवं वन्यजीव मंत्री राकेश पठानिया ने बताया कि दो दिन पहले अंतरराष्ट्रीय वेटलैंड साईट झील का दौरा करने वाले वन्यजीव दल ने 413 पक्षियों की के मृत …

शिमला। हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध पोंग डैम झील में 413 प्रवासी पक्षियों के मृत पाए जाने के बाद विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। प्रदेश के वन एवं वन्यजीव मंत्री राकेश पठानिया ने बताया कि दो दिन पहले अंतरराष्ट्रीय वेटलैंड साईट झील का दौरा करने वाले वन्यजीव दल ने 413 पक्षियों की के मृत होने की सूचना दी है। ज्यादातर पक्षी मध्य एशिया, साइबेरिया, मंगोलिया और तिब्बत से हर साल इस झील तक पहुंचते हैं।

उन्होंने बताया कि वन्यजीव विभाग के अधिकारियों से पूरा विवरण मांगा गया है औैर प्रवासी पक्षियों की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए निर्देशित किया गया है। मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) शिमला की प्रधान अर्चना शर्मा ने बताया कि फतेहपुर में पक्षियों के पोस्टमार्टम के प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार पक्षियों को जहर तो नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि लेकिन नमूनों को आगे के परीक्षण के लिए शाहपुर स्थित पशु चिकित्सा प्रयोगशाला में भेजा गया। प्रवासी पक्षी आमतौर पर अक्टूबर में आने लगते हैं और अप्रैल में लौट जाते हैं।

संबंधित समाचार