मालगाड़ी ने रचा इतिहास, राजधानी एक्सप्रेस को पछाड़ा
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के समर्पित मालवहन गलियारे (डीएफसी) में मालगाड़ियों की औसत गति दिल्ली-हावड़ा लाइन पर चलने वाली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस की गति से कहीं अधिक दर्ज की गयी है। डीएफसीसीआईएल के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार पूर्वी डीएफसी के खुर्जा भाऊपुर खंड का उद्घाटन करते हुए कोयले से लदी …
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के समर्पित मालवहन गलियारे (डीएफसी) में मालगाड़ियों की औसत गति दिल्ली-हावड़ा लाइन पर चलने वाली हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस की गति से कहीं अधिक दर्ज की गयी है।
डीएफसीसीआईएल के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार पूर्वी डीएफसी के खुर्जा भाऊपुर खंड का उद्घाटन करते हुए कोयले से लदी मालगाड़ी को हरी झंडी दिखायी थी, उस गाड़ी ने न्यू भाऊपुर से खुर्जा के बीच औसत गति 89.56 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की है।
जबकि नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस की औसत गति 84.36 किलोमीटर प्रतिघंटा है। अधिकारियों के अनुसार मालगाड़ी ने राजधानी को पछाड़ कर भारत में रेल परिवहन के इतिहास में एक कीर्तिमान रच दिया है। डीएफसी पर मालगाड़ी की औसत गति 90 किलोमीटर आना एक देश के लिए गर्व की बात है।
