नैमिषारण्य : चक्रतीर्थ और घाटों पर तेजी से बढ़ा पानी, श्रद्धालुओं की 'नो-एंट्री'
सीतापुर, अमृत विचार: ऋषियों की पावन तपोभूमि नैमिषारण्य में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला है। इन दिनों लगातार हो रही बारिश के कारण पवित्र चक्रर्तीर्थ और घाटों का जलस्तर बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि कई वर्षों बाद इस तरह यहां का जलस्तर बढ़ा है। हालांकि जलस्तर बढ़ने से हादसे की आशंका भी बढ़ी है,जिसके कारण प्रशासन और साधु-संतों ने कड़े कदम उठाये हैं। यहीं वजह है कि श्रद्धालुओं को चक्रतीर्थ और घाटों के गहरे पानी में जानें और स्नान करने पर पूरी तरह से रोका गया है।
लाउडस्पीकर से की जा रही है मुनादी
श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नैमिषधाम के साधु-संतों ने कमान संभाल ली है। पूरे तीर्थ परिसर में लाउडस्पीकर और अन्य संचार माध्यमों के जरिये लगातार एनाउंसमेंट किया जा हरा है। एनाउंसमेंट में बार-बार दोहराया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वह पानी के नजदीक न जाएं और केवल सुरक्षित दूरी से ही चक्रतीर्थ के दर्शन करें।
काली पीठाधीश्वर गोपाल शास्त्री व प्रधान पुजारी शक्तिपीठ श्री ललिता देवी मंदिर का कहना है कि कई वर्षों बाद जलस्तर बढ़ा है। सभी श्रद्धालुओं को बढ़ते जलस्तर के कारण चक्रतीर्थ और घाटों में न जाने की सलाह दी जा रही है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या से बड़ी खबर : जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO, ट्रस्ट ने पूर्व एयर मार्शल के नाम पर लगाई मुहर
