Bahraich News: पिकअप-मिनी ट्रक की जोरदार भिड़ंत, गंभीर रुप ने घायल चालक को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बहराइच के लोकिहा मोड़ के पास मंगलवार रात पिकअप और मिनी ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छोटा हाथी चालक राजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

बहराइच, अमृत विचार। बहराइच के थाना क्षेत्र के लोकिहा मोड़ के पास मंगलवार रात करीब 10 बजे पिकअप और मिनी ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में छोटा हाथी चालक राजेंद्र कुमार निवासी खैरा बाजार गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में उनके दोनों पैर टूट गए। वहीं मिनी ट्रक चालक राहुल कुमार निवासी नानपारा को भी चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक संख्या यूपी 40 सीटी 5387 बेहड़ा से नानपारा की ओर जा रहा था, जबकि छोटा हाथी संख्या यूपी 40 बीटी 3680 नानपारा से बेहड़ा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान लोकिहा मोड़ के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और छोटा हाथी चालक राजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही खैरीघाट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी नानपारा पहुंचाया। 

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : 
रायबरेली में बारिश से कच्ची दीवार ढही: मलबे में दबकर किसान की मौत; रात के एक बजे हुआ हादसा  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज