नए साल पर रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का एलान, सामने आया पहला वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर फिल्म एनिमल में काम करने जा रहे हैं। रणबीर कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म का ऐलान किया है। फिल्म का नाम होगा ‘एनिमल’, इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, परिणीति चोपड़ा, बॉबी देओल भी नज़र आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन ‘कबीर सिंह’ के निर्देशक संदीप …

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर फिल्म एनिमल में काम करने जा रहे हैं। रणबीर कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म का ऐलान किया है। फिल्म का नाम होगा ‘एनिमल’, इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, परिणीति चोपड़ा, बॉबी देओल भी नज़र आएंगे।

इस फिल्म का निर्देशन ‘कबीर सिंह’ के निर्देशक संदीप रेड्डी करेंगे। अनिल कूपर, परिणीति, बॉबी और डायरेक्टर संदीप ने फिल्म का ऑफीशियल वीडियो जारी कर दिया है। ये एक इंट्रोडक्शन वीडियो है जिसमें रणबीर कपूर की केवल आवाज़ सुनाई दे रही है।

वीडियो में रणबीर बोल रहे हैं, “पापा अगले जन्म में आप मेरा बेटा बनना, फिर देखना मैं आपसे कैसे प्यार करता हूं और सीखना आप क्योंकि उसके अगले जन्म में वापस मैं बेटा और आप पापा। तब ना पापा अपनी तरह से प्यार करना… मेरी तरह से नहीं। आप समझ रहे हैं ना पापा। बस आप समझ लो तो काफी है।”

संबंधित समाचार