घाटी में पुलिस ने कसी आतंकियों पर नकेल, एक और आतंकी माड्यूल का भंडाफोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में जम्मू पुलिस ने एक व्यक्ति को पिस्तौल तथा गोला बारूद के साथ गिरफ्तार करके एक और आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने शुक्रवार को बताया कि विश्वस्त सूचना के आधार पर रियासी के माहौर थाना की एक पुलिस टीम ने माहौर …

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में जम्मू पुलिस ने एक व्यक्ति को पिस्तौल तथा गोला बारूद के साथ गिरफ्तार करके एक और आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने शुक्रवार को बताया कि विश्वस्त सूचना के आधार पर रियासी के माहौर थाना की एक पुलिस टीम ने माहौर तहसील के देवाल के निवासी मोहम्मद युसुफ (20) को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि पूछताछ पर उसने खुलासा किया कि उसने माहौर अनुमंडल के निचले अंग्राला गांव स्थित एक ठिकाने पर कुछ हथियार और गोला बारूद छुपाये थे। इसके बाद प्रदेश की पुलिस और सेना ने इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर एक ठिकाने से पांच ग्रेनेड, 9 एमएम की पिस्तौल और अन्य गोला बारूद बरामद किये।

इस संबंध में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गयी है। सिंह ने कहा कि इस आतंकी माड्यूल का संबंध इससे पहले जम्मू में दो ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार आतंकी माड्यूल से भी है। इस माड्यूल के पकड़े जाने के बाद पिछले दो सप्ताह के दौरान लश्कर- ए- तैयबा/टीआरएफ से जुड़े पांच आतंकी माड्यूल का पर्दाफाश किया जा चुका है।

संबंधित समाचार