पिथौरागढ़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, युवक-युवती की मौत
अमृत विचार पिथौरागढ़। 31 दिसंबर की रात धारचूला के पांगला थाना क्षेत्र में एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार युवक और युवती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार धारचूला के फुलतड़ी देहात निवासी बृजेश थलाल (25) पुत्र पूरन सिंह और शशि गुंज्याल (21) पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी …
अमृत विचार पिथौरागढ़। 31 दिसंबर की रात धारचूला के पांगला थाना क्षेत्र में एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन में सवार युवक और युवती की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार धारचूला के फुलतड़ी देहात निवासी बृजेश थलाल (25) पुत्र पूरन सिंह और शशि गुंज्याल (21) पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी गुंजी हाल निवासी घटदार धारचूला 31 दिसंबर की शाम बिना नंबर की बोलेरो से नारायण आश्रम की तरफ जा रहे थे।
इस दौरान रात लगभग 9.30 बजे उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे का पता चलने पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहन से दोनों शवों को बाहर निकाला। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।
