हरदीप सिंह पुरी ने किया ऐलान, भारत-ब्रिटेन के बीच 8 जनवरी से फिर शुरू होंगी उड़ानें
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच आठ जनवरी से यात्री उड़ाने शुरू होंगी। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आठ जनवरी से ब्रिटेन के साथ यात्री उड़ाने शुरू करने का फैसला किया गया है। It has been decided that flights between India & …
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच आठ जनवरी से यात्री उड़ाने शुरू होंगी। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आठ जनवरी से ब्रिटेन के साथ यात्री उड़ाने शुरू करने का फैसला किया गया है।
It has been decided that flights between India & UK will resume from 8 Jan 2021.
Operations till 23 Jan will be restricted to 15 flights per week each for carriers of the two countries to & from Delhi, Mumbai, Bengaluru & Hyderabad only. @DGCAIndia will issue the details shortly— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) January 1, 2021
आगामी 23 जनवरी तक दोनों देशों के बीच सप्ताह में 30 उड़ानें होंगी। इनमें 15 उड़ानों का संचालन भारतीय विमान सेवा कंपनियां तथा शेष 15 उड़ानों का परिचालन ब्रिटेन की एयरलाइंस करेंगी। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद से ये उड़ानें शुरू की जाएंगी।
पुरी ने बताया कि इन उड़ानों में स्वास्थ्य संबंधी अतिरिक्त सावधानियां बरती जाएंगी जिनके बारे में नागर विमानन महानिदेशालय जल्द ही दिशा-निर्देश जारी करेगा।
उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नये स्ट्रेन का संक्रमण तेजी से फैलने के बाद सरकार ने 22 दिसंबर की आधी रात से वहां से आने वाली या वहां से होकर आने वाली उड़ानों के देश में उतरने पर प्रतिबंध लगा दिया था। पहले यह प्रतिबंध 31 दिसंबर तक के लिए लगाया गया था जिसे बाद में बढ़ाकर सात जनवरी तक कर दिया गया।
