बाराबंकी: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत बीती देर रात अज्ञात कार द्वारा घर के निकट छोड़ गये अधमरे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जिला अस्पताल में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विनय पाठक 23 पुत्र विजय निवासी आवास विकास जल निगम कार्यालय …

बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत बीती देर रात अज्ञात कार द्वारा घर के निकट छोड़ गये अधमरे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जिला अस्पताल में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विनय पाठक 23 पुत्र विजय निवासी आवास विकास जल निगम कार्यालय बीते दिन अपने घर के पीछे आकाश ग्लोबल अकादमी पर खड़ा था।

वहीं से रमन श्रीवास्तव निवासी जीत नगर उसे अपनी कार से ले गया। जिसके बाद रात करीब एक बजे दूसरी कार से कोई अज्ञात व्यक्ति उसी स्थान पर ग्लोबल स्कूल के बाहर छोड़ गया था। जिसकी परिजनों को स्कूल से मिले सीसीटीवी फुटेज से जानकारी हुई। विनय ने घर आकर पेट में दर्द की शिकायत बतायी तो परिजन अस्पताल ले गये जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विनय का दिसम्बर 2018 में बलरामपुर नगर कोतवाली ग्राम पोस्ट भुइरी की रहने वाली युवती से विवाह हुआ था। पत्नी डेढ़ माह पूर्व अपने मामा के यहां शादी में गयी हुई थी और तब से वहीं है। विनय की शुभम गेस्ट हॉउस के सामने मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। घर लौटने पर उसकी गंभीरवस्था के चलते उसकी जेब और मोबाइल को परिजनों ने चेक किया तो उसमें दोपहर 2 बजे के बाद से सभी कॉल डिलीट मिली। जबकि रात साढ़े 8 बजे घर से मां और भाभी से बात होने पर उसने लखनऊ में होने की बात बतायी थी, यह डिटेल भी गायब थी।

संबंधित समाचार