बाराबंकी: रिश्तों पर भारी पड़ा जमीन का लालच, पोते ने की दादा की हत्या, कंकाल बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जैदपुर, बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र के गंजरिया गांव के राधेश्याम 58 वर्ष का शव तालाब किनारे बक्से में पाया गया। पुलिस की पूछताछ में पोते ने कबूला कि 6 जुलाई की रात घर में सो रहे दादा की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसने ही बाहर पेड़ के नीचे ले जाकर शव को बक्से …

जैदपुर, बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र के गंजरिया गांव के राधेश्याम 58 वर्ष का शव तालाब किनारे बक्से में पाया गया। पुलिस की पूछताछ में पोते ने कबूला कि 6 जुलाई की रात घर में सो रहे दादा की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसने ही बाहर पेड़ के नीचे ले जाकर शव को बक्से में रखा था। मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेन्सिक टीम ने शव को बरामद किया है।

जैदपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गढ़ीराखमऊ के गंजरिया गांव के राधेश्याम (58) वर्ष की गला दबाकर हत्या उसके ही सगे पोते सहदेव उर्फ लल्लू ने जमीन के लालच में कर दी थी। अपराध को छुपाने के लिए पोते ने घर में रखे बक्से में दादा के शव को छुपा कर घर से दो सौ मीटर दूरी पर स्थित तालाब के किनारे गड्ढे में गाड़ दिया था।

6 जुलाई 2020 को हुई इस घटना के बाद से पोता अपनी दादी को लेकर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी थी। तभी से पुलिस लापता हुए व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई थी। तीन दिन पूर्व पोते के साथ गांव के कुछ लोग जमा होकर ट्रैक्टर ट्राली से भरकर जैदपुर थाने पहुंचे थे और पुलिस से मांग कर रहे थे कि सहदेव उर्फ लल्लू बेगुनाह है। पुलिस उसको बिना वजह परेशान कर रही है।किंतु कुछ दिन पूर्व दादी ने खुद अपने कानों से आरोपी लल्लू को अपनी पत्नी से बात करते हुए सुन लिया कि दादा की हत्या उसने जमीन पाने के लिए कर दी थी।

दादी ने यह बात सुनकर अपने बड़े दामाद के साथ मिलकर जैदपुर थाने में लल्लू पर ही हत्या करने का आरोप लगाया था। इस बिना पर जैदपुर पुलिस ने लल्लू को शनिवार गिरफ्तार कर पूछताछ की तो लल्लू ने अपना सारा गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने ही अपने सगे दादा का गला दबाकर हत्या की थी शव को ठिकाने लगाने के लिए तालाब किनारे गड्ढे में घर के बक्से में ले जाकर गाड़ दिया था। जैदपुर पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तालाब किनारे मिट्टी खोदकर बक्से को बरामद किया जिसमें से कंकाल मिले हैं। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है और आरोपी पोते को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

सहदेव द्वारा की गई सनसनीखेज वारदात से गांव और आसपास के लोग हैरत में हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार राय ने बताया कि 6 जुलाई को पोते सहदेव उर्फ लल्लू ने अपने दादा राधेश्याम 58 वर्ष की गला दबाकर घर हत्या कर दी थी और घर के बक्से में शव को बंद कर तालाब किनारे गड्ढे में छुपाने के लिए गाड़ दिया था।

अपराधी ने पुलिस से खुद अपराध स्वीकार किया है और मौके पर पहुंचकर बक्से को निकाला गया। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है और पूछताछ की जा रही है। पूरा विवाद भूमि का है। पोते को शक था कि दादा जमीन बेचकर अपनी बेटियों को पैसा देंगे। इसी लालच में उसने अपने दादा की हत्या कर दी थी।

संबंधित समाचार