कोरोना संक्रमण में प्रदेश में 11वें स्थान पर पहुंचा मुरादाबाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना संक्रमितों के मामले में अब मुरादाबाद टॉप टेन की सूची से बाहर हो गया है। प्रदेश में 11वें स्थान पर अब यह जिला आ गया है। यहां तक पड़ोसी जिला बरेली में संक्रमितों की संख्या इस जिले से ज्यादा दर्ज की गई है। पोर्टल पर जारी इस सूची को देख स्वास्थ्य …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना संक्रमितों के मामले में अब मुरादाबाद टॉप टेन की सूची से बाहर हो गया है। प्रदेश में 11वें स्थान पर अब यह जिला आ गया है। यहां तक पड़ोसी जिला बरेली में संक्रमितों की संख्या इस जिले से ज्यादा दर्ज की गई है। पोर्टल पर जारी इस सूची को देख स्वास्थ्य अधिकारी गदगद हैं। लखनऊ के मुकाबले इस जिले में 15 फीसदी ही कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग इन परिणामों को अपनी उपलब्धि के रूप में देख रहा है। अधिकारियों का मानना है कि संक्रमण पर नियंत्रण कर पाने में जिला काफी हद तक सफल रहा है।

पिछले साल मार्च में पहला केस मिलने बाद जब उसकी रिकवरी हुई, उसके बाद से लगातार केस बढ़ते चले गए। जिला लगातार सात से आठ महीने तक मुरादाबाद सबसे अधिक संक्रमितों वाले जिलों में टाप टेन में शामिल रहा है। कोरोना टीकाकरण से पहले जो सूची पोर्टल में जारी की गई है, उसमें अब यह जिला टॉप टेन में नहीं है, इसका एक पायदान और नीचे हो गया है और अब इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमितों की संख्या दस जिलों के बाद है। पड़ोसी जिला, जहां संक्रमित आने काफी देरी से शुरू हुए थे, वह नौवेa स्थान पर है।

लखनऊ प्रथम और उसका पड़ोसी जिला कानपुर दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर प्रयागराज है। एनसीआर इलाके मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा में भी काफी संक्रमित दर्ज किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमसी गर्ग ने बताया कि संक्रमितों की संख्या कम होना, जिले में अधिक जागरूकता का प्रमाण है। यदि सभी फेस मास्क और सामाजिक दूरी का ख्याल रखें, तो इस वायरस को बिल्कुल भी मौका नहीं मिलेगा।

सबसे ज्यादा संक्रमितों वाले प्रदेश के 11 जिले
जिला संक्रमित
लखनऊ 78893
कानपुर 32357
प्रयागराज 28500
गाजियाबाद 26161
नोएडा 25017
वाराणसी 22716
मेरठ 21841
गोरखपुर 21068
बरेली 14147
अलीगढ़ 11224
मुरादाबाद 11717

कोरोना एलथ्री में दो संक्रमित मिले
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की चपेट में सात और लोग आए हैं। इन्हें आइसोलेट किया गया है। इसमें दो स्वास्थ्य कर्मी भी बताए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार आ रहे हैं। इस बार कोरोना एलथ्री अस्पताल से भी दो लोग इस वायरस की चपेट में मिले हैं। दिल्ली रोड के इस अस्पताल में एक 24 व दूसरा 42 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। इसके साथ ही भोजपुर में दो युवक, टीडीआई सिटी में एक महिला और एक बुजुर्ग, व पुराने शहर से एक युवक संक्रमित मिला है। रैपिड एंटीजन किट से जिले में 15 स्थानों पर आठ सौ लोगों की जांच हुई थी, इसमें एक में भी इस वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।

संबंधित समाचार