अमेठी: राज्यमंत्री ने किया मिनी स्टेडियम का भूमि पूजन
शुकुल बाजार/अमेठी। शुकुल बाजार विकासखंड के दक्खिन गांव क्यार में राज्यमंत्री सुरेश पासी ने मिनी स्टेडियम का भूमि पूजन किया। इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारें खेलों के विकास के लिए पूरी तरह से समर्पित होकर कार्य कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने …
शुकुल बाजार/अमेठी। शुकुल बाजार विकासखंड के दक्खिन गांव क्यार में राज्यमंत्री सुरेश पासी ने मिनी स्टेडियम का भूमि पूजन किया। इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारें खेलों के विकास के लिए पूरी तरह से समर्पित होकर कार्य कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए मिनी स्टेडियम का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस भी ग्राम पंचायत में तीन एकड़ भूमि उपलब्ध होगी वहां मिनी स्टेडियम और छह एकड़ भूमि की उपलब्धता वाले ग्राम पंचायतों में स्टेडियम का निर्माण सरकार करवाएगी।
इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि किसानों के उद्धार लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है जिसमें किसान सम्मान निधि किसान क्रेडिट कार्ड जैसी कई योजनाएं धरातल पर उतारी गई हैं। विधानसभा क्षेत्र की सभी नहरों की सफाई कराई गई है तथा सभी नहरों में किसानों को फसल सींचने के लिए सुचार रूप से पानी दिया जा रहा है।
राज्यमंत्री ने कहा क्षेत्र को कृषि विज्ञान केंद्र सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि जनता को 24 घंटे इलाज मिले। इसके लिए नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी खोले गए और जहां एमबीबीएस डॉक्टरों की कमी थी वहां डॉक्टरों की भी नियुक्त की गई। यही नहीं क्षेत्र में ट्रामा सेंटर की स्थापना की गई जिससे मरीजों को लखनऊ, दिल्ली जैसा इलाज अपने क्षेत्र में मिल सके। साथ ही उन्होंने कहा छोटी-बड़ी मिलाकर 100 से ज्यादा सड़कों की सौगात विधानसभा को दी गई है। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को भी सुना।
इस मौके पर राज्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों से जनता की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि हैं हम सभी जनता के सेवक हैं इसलिए जनता को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने द्वारा करवाए गए विकास कार्यों को भी गिनाया।
इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक पंडित राम उंजेरे शुक्ला, प्रधान प्रतिनिधि उदय नारायण मिश्रा, युवा भाजपा नेता विनय चौरसिया, ग्राम विकास अधिकारी मनोज मिश्रा, ग्राम विकास अधिकारी राम मिलन यादव सहित सैकड़ों लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
